लाइव न्यूज़ :

फीफा विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना की जीत के बाद केरल के कई इलाकों में हिंसा, पुलिसकर्मियों पर हुए हमले

By भाषा | Updated: December 19, 2022 16:08 IST

टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित एक वीडियो में गिरोह को पुलिस अधिकारी को घसीटते हुए दिखाया गया है। तिरुवनंतपुरम जिले के पोझियूर इलाके में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया, जब विश्व कप फाइनल के एक बड़े स्क्रीन प्रसारण के दौरान नशे की हालत में एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकन्नूर जिले में मामूली हिंसा होने की अलग-अलग घटनाओं की सूचना है।कोल्लम जिले के कोट्टाराकारा में स्क्रीन पर मैच दिखाया जा रहा था, मामूली हाथापाई के दौरान 3 लोगों को चोटें आईं।अर्जेंटीना की इस जीत को लेकर केरल के विभिन्न हिस्सों में जश्न मनाया गया। 

कोच्चिः फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना की जीत के बाद रविवार रात केरल के विभिन्न हिस्सों में जश्न मनाने के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। कल रात कन्नूर जिले में मामूली हिंसा होने की अलग-अलग घटनाओं की सूचना मिली, इस सिलसिले में दो मामले दर्ज किए गए और छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ कन्नूर जिले के पल्लियामूला में हिंसा की एक घटना के दौरान एक व्यक्ति के पैर में चोट लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थालास्सेरी में एक अन्य घटना में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। ’’

कन्नूर पुलिस ने कहा कि दोनों घटनाओं के सिलसिले में कुल छह लोग हिरासत में लिए गए हैं। कोच्चि शहर के कलूर जंक्शन पर पांच लोगों के गिरोह ने एक पुलिस अधिकारी पर हमला किया और उन्हें घसीटा। पुलिस ने कहा, ‘‘ रविवार रात ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी पर पांच लोगों के गिरोह ने हमला कर दिया। उन्होंने उस पर हमला किया और उसे घसीटा, जबकि उसने सड़क जाम करने और जश्न मनाने का विरोध किया था। ’’ कोच्चि की घटना के सिलसिले में अरुण, शरत, दीपिन, जैक्सन और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कथित रूप से पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों पर कानून के अन्य प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित एक वीडियो में गिरोह को पुलिस अधिकारी को घसीटते हुए दिखाया गया है। तिरुवनंतपुरम जिले के पोझियूर इलाके में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया, जब विश्व कप फाइनल के एक बड़े स्क्रीन प्रसारण के दौरान नशे की हालत में एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि जस्टिन उन लोगों के समूह में शामिल था, जिन्होंने उस स्थान पर विवाद पैदा करने का प्रयास किया, जहां मैच दिखाया जा रहा था। जस्टिन को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस अधिकारी को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोल्लम जिले के कोट्टाराकारा के पास एक पुस्तकालय में, जहां स्क्रीन पर यह मैच दिखाया जा रहा था, मामूली हाथापाई के दौरान कम से कम तीन लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया है और मामला दर्ज किया गया है। लियोनेल मेस्सी अपने कैरियर का आखिरी तिलिस्म तोड़ने में कामयाब रहे और इस महानायक के शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैम्पियन बना। मेस्सी के दो गोल और शूटआउट में तीसरे गोल की मदद से अर्जेंटीना ने काइलियान एमबाप्पे की हैट्रिक के बावजूद फ्रांस को हरा दिया। अर्जेंटीना की इस जीत को लेकर केरल के विभिन्न हिस्सों में जश्न मनाया गया। 

टॅग्स :केरलफीफा विश्व कपArgentina
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर