लाइव न्यूज़ :

विनेश फोगाट के मामले पर राज्यसभा से विपक्ष का वॉकऑट, अयोग्यता को लेकर चर्चा चाहता था विपक्ष

By आकाश चौरसिया | Updated: August 8, 2024 12:39 IST

विनेश फोगाट के अयोग्य करार देने के मामले पर विपक्ष ने संसद के अपर हाऊस में मुद्दा उठाया और इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम इसके पीछे की वजह जानना चाहते हैं, इसके पीछे कौन है?

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में विपक्ष का हंगामाविनेश फोगाट मामले को बनाया मुद्दाकांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हम इससे पीछे की वजह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ

नई दिल्ली: चालू मानसून सत्र में विपक्ष के विनेश फोगाट का मुद्दा उठाने से सभापति जगदीप धनकड़ नाराज हुए और उन्होंने सभी को समझाया। इस बीच विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे किसी भी हालत में उस वजह को जानना चाहते थे, जिसकी वजह से कुश्ती के महिला वर्ग के 50 किलोग्राम प्रतियोगिता से विनेश को बाहर किया गया। इस बीच उन्होंने चिंता जाहिर की इसके पीछे कोई बड़ी वजह जरूर रही है। यहीं पर साझा विपक्ष ने राज्यसभा के चालू सत्र से वॉकआउट करने का फैसला लिया। 

लेकिन, इतना पूछना पर राज्यसभा के सभापति और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ काफी नाराज हुए और वो अपनी सीट से उठ भी गए। फिलहाल स्थिति सामान्य है अब पक्ष की ओर से स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा। 

राज्यसभा में विनेश फोगट पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "पूरा देश विनेश फोगट के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री ने कल उन्हें "चैंपियन ऑफ चैंपियंस" कहा और प्रधानमंत्री की आवाज 140 करोड़ लोगों की आवाज है। दुर्भाग्य से, हम इसे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बांट रहे हैं। दुर्भाग्य से, विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, जिस पर वे चर्चा करना चाहते हों और जिसके लिए सत्ता पक्ष तैयार हो, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत सरकार, खेल मंत्रालय और आईओसी ने सभी मंचों पर समाधान की कोशिश की।"

दूसरी ओर भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के सन्यास पर हरियाणा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "हम उनका दुख और निराशा समझ सकते हैं। निराशा से ही आगे उठना चाहिए। उनके साथ जो हुआ वो क्यों हुआ कैसे हुआ ये पूरा देश जानना चाहेगा। पूरा देश जानना चाहेगा कि पूरी टीम क्या कर रही थी? वो हमारे देश और हरियाणा की बेटी हैं उनका संघर्ष सबने देखा है।"

टॅग्स :विनेश फोगाटराज्य सभानरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे