लाइव न्यूज़ :

Vinay Narwal Pahalgam Victim: 6 दिन पहले शादी?, हिमानी के हाथों से महेंदी का रंग भी नहीं उतरा था और आतंकियों ने नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2025 16:13 IST

Vinay Narwal Pahalgam Victim: हम इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देVinay Narwal Pahalgam Victim: पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले में मारे गए।Vinay Narwal Pahalgam Victim: अधिकारी की हाल ही में शादी (16 अप्रैल) हुई थी।Vinay Narwal Pahalgam Victim: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद मृत्यु से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं।

Vinay Narwal Pahalgam Victim: कुछ दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे 26 वर्षीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल अपनी पत्नी के साथ जम्मू कश्मीर के पहलगाम में छुट्टियां मना रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। करनाल जिले के भुसली गांव के रहने वाले नरवाल का परिवार करनाल शहर में रहता है। भारतीय नौसेना ने भी आतंकी हमले में नरवाल की मौत की पुष्टि की है। नौसेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और भारतीय नौसेना के सभी कर्मी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद मृत्यु से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं, जो पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले में मारे गए। हम इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

उसने लिखा, ‘‘भारतीय नौसेना हिंसा के इस जघन्य कृत्य में अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के साथ गंभीर एकजुटता प्रदर्शित करती है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं।’’ नरवाल के पड़ोसी नरेश बंसल ने कहा कि अधिकारी की हाल ही में शादी (16 अप्रैल) हुई थी।

उन्होंने आतंकी हमले की घटना पर कहा, ‘‘शादी के बाद, हर कोई जश्न मना रहा था और खुश था। और अब अचानक यह दुखद समाचार आया।’’ एक अन्य पड़ोसी सीमा ने बताया कि दिवंगत अधिकारी के घर पर भव्य समारोह हुए थे और न केवल नरवाल परिवार, बल्कि पूरा मोहल्ला शादी के बाद खुशी मना रहा था।

उन्होंने करनाल में संवाददाताओं को बताया कि नरवाल ने इंजीनियरिंग की और बाद में भारतीय नौसेना में अधिकारी बने। उन्होंने कहा, ‘‘वे स्विट्जरलैंड में हनीमून की योजना बना रहे थे, लेकिन छुट्टियों को देखते हुए कश्मीर जाने का फैसला किया...हम कल्पना नहीं कर सकते कि उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी।’’

सीमा ने कहा, ‘‘....हमने वीडियो देखे जिसमें एक लड़की रो रही थी और आतंकवादियों से उसे भी मार डालने की गुहार लगा रही थी, लेकिन उन्होंने उससे कहा कि वे उसे छोड़ रहे हैं ताकि वह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी को बता सके कि क्या हुआ।’’ पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानहरियाणाKarnalनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?