लाइव न्यूज़ :

RTI के जरिए मांगा ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड, लिफाफे में बंद कर याचिकाकर्ताओं को भेज दिए यूज्ड कंडोम 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 17, 2019 22:27 IST

मामले को लेकर एसडीएम भद्र का कहना है मैंने घटना का संज्ञान लिया है। मामले की पूरी जांच की जाएगी। अगर कोई सरकारी कर्मचारी घटना में शामिल पाया जाता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Open in App

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के ग्रामीणों को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत सूचना मांगी गई और उसके जवाब में विभाग की ओर से उन्हें डाक द्वारा इस्तेमाल किए हुए कंडोम भेजे गए। मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। 

दरअसल, छानी बाड़ी ग्राम पंचायत के रहने वाले मनोहर लाल और विकास चौधरी ने एक आरटीआई के जरिए ग्राम पंचायत का पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड मांगा। हालांकि उन्हें रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया गया। इसकी शिकायत उन्होंने सूचना आयोग में की गई। आयोग मे मामले पर संज्ञान लेते हुए पंचायत को रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के लिए कहा।याचिकाकर्ता मनोहर लाल और विकास चौधरी का कहना है कि जैसे ही उन्हें डाक द्वारा भेजे गए लिफाफे को खोला तो उनके होश उड़ गए। उन दोनों को लिफाफों से इस्तेमाल किए हुए कंडोम मिले। वहीं, मामले की शिकायत प्रशासन से की गई है, जिसके बाद जिले के एसडीएम ने संज्ञान लिया है।मामले को लेकर एसडीएम भद्र का कहना है मैंने घटना का संज्ञान लिया है। मामले की पूरी जांच की जाएगी। अगर कोई सरकारी कर्मचारी घटना में शामिल पाया जाता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वहीं, इस मामले को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष देखा जा रहा है और कहा जा रहा है कि आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना पर ग्रामीणों के साथ पंचायत का भद्दा मजाक किया गया है। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब