लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गांव ने सेना के शहीद जवान को दी भावभीनी विदाई

By भाषा | Updated: November 16, 2020 12:19 IST

Open in App

पुणे, 16 नवंबर (महाराष्ट्र) जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में शहीद हुए सेना के जवान ऋषिकेश जोंधले का महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित उनके पैतृक गांव में जब सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया, तो उनके गांव के सैकड़ों लोगों ने उनके सम्मान में नारे लगाए और उनके परिजन ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में एलओसी के पार से पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में शहीद हुए जवान जोंधले (20) का पार्थिव शरीर रविवार रात भारतीय वायुसेना के विमान से पुणे लाया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से कोल्हापुर जिले के अजरा तहसील स्थित उनके पैतृक गांव बाहिरेवाड़ी लाया गया।

जवान के परिवार में उनके माता-पिता एवं बहन हैं।

जोंधले के अंतिम संस्कार में सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान भावुक गांव वालों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘ऋषिकेश अमर रहे’ के नारे लगाए। जवान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

जोंधले दिसंबर 2018 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे और उन्होंने बेलगाम में अपना प्रशिक्षण पूरा किया।

शहीद के पिता रामचंद्र जोंधले ने पहले कहा था कि उनका बेटा लॉकडाउन लगने से पहले छुट्टी पर घर आया था। ऋषिकेश एक अप्रैल तक छुट्टी पर थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह एक जून को ड्यूटी पर पहुंच पाए।

रामचंद्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ऋषिकेश ने बुधवार को अपनी मां से फोन पर बात की थी।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के गुरेज और उरी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में शहीद होने वाले सेना के चार जवानों में जोंधले भी शामिल थे।

कई स्थानों पर पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन करके की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल के एक उप निरीक्षक भी शहीद हुए और छह अन्य नागरिकों की भी मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी