लाइव न्यूज़ :

मुल्लापेरियार बांध पर विपक्ष के आरोपों को विजयन ने खारिज किया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 18:59 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, एक नवंबर केरल में कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने सोमवार को विधानसभा में मुल्लापेरियार बांध मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ एलडीएफ पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिनराई विजयन सरकार बांध प्रबंधन में असफल रही है।

विपक्ष ने यह भी दावा किया कि राज्य में लगातार बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के मद्देनजर एक नए बांध के निर्माण की मांग सरकार उच्चतम न्यायालय में उठाने में नाकाम रही।

इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पेश करने की अनुमति का अनुरोध करते हुए विपक्ष के पूर्व नेता रमेश चेन्नीथला ने आरोप लगाया कि सरकार 126 साल पुराने बांध में जल स्तर को बनाए रखने में विफल रही है।

मुख्यमंत्री विजयन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने आम सहमति से मुल्लापेरियार मुद्दे पर फैसला किया। उन्होंने कहा कि इससे थोड़ा सा भी विचलन राज्य के लिए अच्छा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल और तमिलनाडु दोनों को भाइयों की तरह रहना चाहिए तथा मुल्लापेरियार मुद्दे को आम सहमति से ही सुलझाया जा सकता है।

राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए मुल्लापेरियार में नया बांध बनाने की राज्य की मांग को दोहराते हुए उन्होंने विपक्ष से इस मुद्दे पर अनावश्यक तनाव पैदा नहीं करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन