विजयन ने राहुल गांधी पर भाजपा के खिलाफ हमलावर नहीं होने का आरोप लगाया

By भाषा | Published: February 27, 2021 01:11 AM2021-02-27T01:11:04+5:302021-02-27T01:11:04+5:30

Vijayan accuses Rahul Gandhi of not being an attacker against BJP | विजयन ने राहुल गांधी पर भाजपा के खिलाफ हमलावर नहीं होने का आरोप लगाया

विजयन ने राहुल गांधी पर भाजपा के खिलाफ हमलावर नहीं होने का आरोप लगाया

तिरुवनंतपुरम, 26 फरवरी केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा के खिलाफ हमलावर नहीं होने का आरोप लगाया और कहा कि वह केवल लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) पर ही निशाना साध रहे हैं।

विजयन ने गांधी की विवादास्पद ''उत्तर-दक्षिण'' टिप्पणी की भी आलोचना की और कहा कि वायनाड के सांसद को उत्तर भारतीयों को ''कमतर'' नहीं दिखाना चाहिए जिन्होंने पूर्व में उन्हें चुनाव में जिताया है।

केरल सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए निकाली गई मार्च के समापन के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा कि राज्य की जनता को पता है कि एलडीएफ ही भाजपा से मुकाबला कर रही है।

विजयन ने कहा, ''राहुल गांधी केरल से सांसद हैं। हाल ही में उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ कुछ बयान दिए। उनके बयान राष्ट्रीय स्तर के नेता को शोभा नहीं देते।''

उन्होंने आरोप लगाया, ''कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस भाजपा से लड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vijayan accuses Rahul Gandhi of not being an attacker against BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे