गोवा में नया राजनीतिक समीकरणः विजय सरदेसाई बोले- एलान करके सरकारें नहीं बदलती, ये अचानक होता है!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 29, 2019 01:48 PM2019-11-29T13:48:46+5:302019-11-29T13:48:46+5:30

महाराष्ट्र में 'महा विकास अघाड़ी' की गूंज गोवा तक सुनाई दे रही है। शुक्रवार को गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई ने कहा, सरकारें घोषणा करके नहीं बदलती। ये अचानक होता है।

Vijai Sardesai, Goa Forward Party: Govts don't change after making announcement. It happens suddenly | गोवा में नया राजनीतिक समीकरणः विजय सरदेसाई बोले- एलान करके सरकारें नहीं बदलती, ये अचानक होता है!

गोवा में नया राजनीतिक समीकरणः विजय सरदेसाई बोले- एलान करके सरकारें नहीं बदलती, ये अचानक होता है!

Highlightsविजय सरदेसाई ने कहा, सरकारें घोषणा करके नहीं बदलती।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो हुआ, वो गोवा में भी होना चाहिए।

महाराष्ट्र में 'महा विकास अघाड़ी' की गूंज गोवा तक सुनाई दे रही है। शुक्रवार को गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई ने कहा, सरकारें घोषणा करके नहीं बदलती। ये अचानक होता है। महाराष्ट्र में जो हुआ, वो गोवा में भी होना चाहिए। विपक्ष को एकसाथ आ जाना चाहिए। हमने संजय राउत से मुलाकात की है। महा विकास अघाड़ी का विस्तार गोवा तक होना चाहिए।'

इससे पहले शिवसेना के संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व सीएम विजय सरदेसाई 3 विधायकों के साथ शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं। गोवा में एक नया राजनीतिक मोर्चा आकार ले रहा है। ठीक वैसे ही जैसे महाराष्ट्र में हुआ। जल्द ही गोवा में भी आपको एक चमत्कार दिखाई देगा।

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को समन जारी होने के सवाल पर राउत ने कहा कि मुझे इस बारे में नहीं मालूम। हम लोग गोवा की राजनीति में व्यस्त हैं, महाराष्ट्र की राजनीति खत्म। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के बाद अब गोवा, इसके बाद अन्य राज्यों में जाएंगे। हम देश में गैर-बीजेपी राजनीतिक मोर्चा बनाना चाहते हैं।

Web Title: Vijai Sardesai, Goa Forward Party: Govts don't change after making announcement. It happens suddenly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे