लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में अराजकता व हिंसा, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार : येचुरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2019 16:14 IST

येचुरी ने कोलकाता में चुनावी हिंसा के दौरान समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना का जिक्र करते हुये बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘भाजपा और तृणमूल कांग्रेस द्वारा उत्पन्न की गई अराजकता ने बंगाल की आत्मा पर कुठाराघात किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि मंगलवार को कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुयी। बंगाल में नवजागरण काल के सबसे बड़े प्रतीकों में शुमार शख्सियत (विद्यासागर) पर भाजपा, आरएसएस ने हमला किया है। प्रगति विरोधी इन लोगों ने हमेशा ही विद्यासागर के विचारों का विरोध किया।

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने पश्चिम बंगाल में उपजी चुनावी हिंसा के लिये भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराते हुये कहा है कि इससे ‘बंगाल की आत्मा’ पर कुठाराघात किया गया है।

येचुरी ने कोलकाता में चुनावी हिंसा के दौरान समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना का जिक्र करते हुये बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘भाजपा और तृणमूल कांग्रेस द्वारा उत्पन्न की गई अराजकता ने बंगाल की आत्मा पर कुठाराघात किया है।

 

उन्हें (भाजपा और तृणमूल कांग्रेस को) निश्चित रूप से इस जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ने दिया जा सकता।’’ उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुयी। इसी दौरान समाज सुधारक और बंगाल नवजागरण काल की प्रमुख हस्ती ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

 

इस घटना के बाद राज्य में उपजे हालात के लिये भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। येचुरी ने विद्यासागर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने की घटना का जिक्र करते हुये एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘यह सिर्फ एक प्रतिमा का मामला नहीं है बल्कि यह बंगाल पर सुनियोजित हमला है।

बंगाल में नवजागरण काल के सबसे बड़े प्रतीकों में शुमार शख्सियत (विद्यासागर) पर भाजपा, आरएसएस ने हमला किया है। प्रगति विरोधी इन लोगों ने हमेशा ही विद्यासागर के विचारों का विरोध किया।’’ 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019टीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?