लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बंदूकों के साथ पोज देकर युवक ने कहा-वेस्ट यूपी का डॉन बनना चाहता हूं, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार

By वैशाली कुमारी | Updated: July 20, 2021 17:35 IST

गाजियाबाद निवासी ऋतिक मलिक ने अपना एक वीडियो शूट किया जिसमें वह बंदूक लहराते हुए यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि वह अपना नाम बनाने के लिए इस क्षेत्र का सबसे कुख्यात अपराधी बनना चाहता है। 

Open in App
ठळक मुद्देएक रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद निवासी ऋतिक मलिक ने अपना एक वीडियो शूट किया। आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक आपराधिक गिरोह का प्रमुख "डॉन" बनने की इच्छा रखता है।

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला एक शख्स बंदूक के प्रति अपने प्यार का इजहार करने और वेस्ट यूपी का डॉन बनने की इच्छा जताने के बाद जेल पहुंच गया। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद निवासी ऋतिक मलिक ने अपना एक वीडियो शूट किया, जिसमें वह बंदूक लहराते हुए यह कहते दिखाई दे रहा है कि वह अपना नाम बनाने के लिए इस क्षेत्र का सबसे कुख्यात अपराधी बनना चाहता है। वीडियो को बॉलीवुड-स्टाइल स्पिन देने के लिए एक बैकग्राउंड स्कोर भी जोड़ा। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर ध्यान दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। ट्रोनिका सिटी थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मलिक के पास से .315 बोर की एक देसी पिस्तौल और एक खिलौना बंदूक जब्त की गई है। 

गिरफ्तारी के बाद गाजियाबाद के एसपी (ग्रामीण) इराज राजा ने पहले और बाद की तस्वीरें ट्वीट की और मजाक में लिखा, 'एक महान व्यक्ति' बंदूकों के प्यार के कारण गये जेल। हालांकि युवक ने बाद में अपनी गलती मान ली। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"  मलिक ने कहा कि उसने लोगों में डर पैदा करने के लिए दो पिस्तौल (एक खिलौना बंदूक) के साथ फोटो और वीडियो अपलोड किया था। उन्होंने कहा कि आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक आपराधिक गिरोह के प्रमुख डॉन बनने की इच्छा रखता है।

पहली तस्वीर में कैप्शन में लिखा है, 'पहले मैं पश्चिम यूपी का 'डॉन' बनना चाहता था। तस्वीर के दूसरे कैप्शन में लिखा है, 'मैं डॉन नहीं बनना चाहता। मैं एक सामान्य जीवन जीना चाहता हूं। वो एक गलती थी।" सिंह के अनुसार, उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) और 336 (जो मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने ) के तहत गिरफ्तार किया गया है। मलिक पर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी।

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू