लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 'मोदी-मोदी' का नारा लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी, काफिला रोक कर हाथ मिलाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 5, 2024 20:38 IST

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार को जब मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर से गुजर रही थी तो राहुल के सामने बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने "मोदी-मोदी" के नारे लगाए। इसके बाद राहुल ने अपनी जीप रुकवाई, नीचे आये और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले।

Open in App
ठळक मुद्दे'मोदी-मोदी' का नारा लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार को मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर से गुजर रही थीराहुल के सामने बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने "मोदी-मोदी" के नारे लगाए

Bharat Jodo Nyay Yatra: मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी का सामना सड़क पर बीजेपी कार्यकर्ताओं से हो गया। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार को जब मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर से गुजर रही थी तो राहुल के सामने बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने "मोदी-मोदी" के नारे लगाए। इसके बाद राहुल ने अपनी जीप रुकवाई, नीचे आये और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले।

कांग्रेस नेता ने अपना काफिला रोककर नारे लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गांधी को आगे बढ़ने से पहले अपने वाहन से भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘फ्लाइंग किस’ देते हुए देखा गया। राहुल गांधी की यात्रा ने शनिवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। जब यह यात्रा शाजापुर से गुजर रहा थी तो एबी रोड पर पार्षद मुकेश दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा में "मोदी-मोदी" के नारे लगा रहा था। 

समूह को देखते ही गांधी ने उनके साथ बातचीत करने के लिए काफिला रोक दिया और एक-दूसरे का अभिवादन किया और हाथ मिलाया, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने "जय श्री राम" के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने और उनसे हाथ मिलाने के बाद गांधी अपने वाहन की ओर लौट गये। वाहन में बैठकर, उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के समूह की ओर हाथ हिलाया और वाहन आगे बढ़ने से पहले उन्हें ‘फ्लाइंग किस’ देते हुए देखा गया।

बाद में ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए, शाजापुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा पार्षद दुबे ने कहा कि जब उन्होंने 'मोदी-मोदी' और 'जय श्री राम' के नारे लगाए तो गांधी वाहन से उतरकर नीचे आए। उन्होंने कहा कि मैंने गांधी से कहा कि आपका स्वागत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता को आलू भी सौंपे। गांधी की यात्रा बाद में यहां से उज्जैन के लिए रवाना हुई। 

टॅग्स :राहुल गांधीवायरल वीडियोभारत जोड़ो न्याय यात्रामध्य प्रदेशBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?