लाइव न्यूज़ :

PM Modi-Naveen Patnaik: चुनाव में हमला, मुलाकात है खास, नवीन पटनायक से कुछ इस अंदाज में मिले पीएम मोदी, देखें वायरल वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 12, 2024 18:08 IST

PM Modi-Naveen Patnaik: भुवनेश्वर में नए सीएम मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और कुशलक्षेप पूछ कर हालचाल जाना। 

Open in App
ठळक मुद्देमोहन माझी ने ओडिशा के भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। डॉ. कृष्ण चंद्र महापात्र ने ओडिशा के मंत्री पद की शपथ ली है। प्रभाती परिदा पहली बार विधायक बनी हैं।

PM Modi-Naveen Patnaik: लोकसभा चुनाव परिणाम के साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव परिणाम आ गया है और राज्य से नवीन पटनायक सरकार की विदाई हो गई है। 24 साल से नवीन बाबू इस राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इस बार भाजपा ने सत्ता से बाहर कर दिया। चुनाव में वार होते हैं। लेकिन मिलने के बाद नेता को राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। भुवनेश्वर में नए सीएम मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और कुशलक्षेप पूछ कर हालचाल जाना। 

चार बार के विधायक और आदिवासी नेता मोहन माझी ने ओडिशा के भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। केवी सिंह देव और पार्वती परिदा ने ओडिशा के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुरेश पुजारी, रबीनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, डॉ. मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना और डॉ. कृष्ण चंद्र महापात्र ने ओडिशा के मंत्री पद की शपथ ली है।

ओडिशा में आज नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री के पद पर और कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के पद पर शपथ ली। दोनों ही उपमुख्यमंत्रियों के पास एक-दूसरे के विपरीत राजनीतिक अनुभव है। के वी सिंह जहां छह बार विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके हैं, वहीं प्रभाती परिदा पहली बार विधायक बनी हैं।

पटनागढ़ के पूर्ववर्ती शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले देव ने पटनागढ़ विधानसभा सीट से लगातार छठी बार जीत हासिल की है। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- बीजू जनता दल (बीजद) गठबंधन सरकार (2000-2009) के दौरान भारी एवं लोक उद्यम मंत्री के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। सिंहदेव की पत्नी संगीता कुमारी देवी भी बोलांगीर लोकसभा सीट से चार बार सांसद रही हैं।

के.वी. सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। उनके दादा आर.एन सिंह देव 1966 से 1971 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे थे। पटनागढ़ के विधायक के बिल्कुल उलट प्रभाती परिदा को लगातार तीन बार हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अंतत: वह हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार निमापारा सीट से विधायक चुनी गईं।

उन्होंने 1995 में उत्कल विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की और उसी साल उन्होंने उड़ीसा उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के तौर पर काम शुरू किया। इसके अलावा परिदा ने 2005 में विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की डिग्री भी प्राप्त की। सिंह देव ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नयी सरकार ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाने की दिशा में काम करेगी।

प्रभाती परिदा ने कहा, ''मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे राज्य की सेवा करने का मौका दिया। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए गए वादों को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाया जाए।” ओडिशा में भाजपा ने 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की और नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद की 24 साल पुरानी सरकार को बेदखल कर दिया।

टॅग्स :ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीMohan Majhiनवीन पटनायकएन चन्द्रबाबू नायडूकनक वर्धन सिंह देवप्रवती परिदाPravati Parida
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील