लाइव न्यूज़ :

गुजरात की रैली में PM मोदी ने छुए पूर्व CM केशुभाई पटेल के पांव, फिर गले मिलकर जाना हाल

By स्वाति सिंह | Updated: March 5, 2019 11:34 IST

मंगलवार को पीएम मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के पर हैं। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित किया।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात में गांधीनगर जिले के अदालज में एक रैली के दौरान पूर्व सीएम केशुभाई पटेल के पांव छूकर आशीर्वाद लिया।

दरअसल, पीएम मोदी गुजरात के अडालज में शिक्षण भवन और विद्यार्थी भवन का शिलान्यास करने के लिए मंच पर पहुंचे हैं। इस मंच पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल भी मौजूद थे जिन्हें पीएम मोदी अपना राजनैतिक गुरु मानते हैं। हालांकि, दोनों के बीच एक समय कड़वाहट की खबरें भी मीडिया में खूब सुर्खियों में रही थीं।

पीएम मोदी मंच पर मौजूद सबसे हाथ मिला रहे थे इसके बाद जैसे वह केशुभाई पटेल के पास आए उन्होंने  झुककर केशुभाई पटेल के पैर छू लिए। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करने के बाद देर शाम रायसेन गांव में अपनी नब्बे वर्षीय मां हीरा बा से मुलाकात की। 

हीरा बा मोदी प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के नजदीक स्थित गांव में रहती हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करीब 30 मिनट बिताए। अपनी मां से मुलाकात करने से पहले मोदी रायसेन के समीप प्रसिद्ध धोलेश्वर महादेव मंदिर गए और महाशिवरात्रि के अवसर पर वहां पूजा अर्चना की।

गौरतलब है कि केशुभाई पटेल 1995 में और 1998 से 2001 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं। केशुभाई 1980 से वर्ष 2012 तक बीजेपी के सदस्य रहे इसके साथ ही वह गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। फिर साल 2012 में उन्होंने बीजेपी से अलग होकर अलग राजनीतिक दल गुजरात परिवर्तन पार्टी का गठन कर लिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं