VIDEO: पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ने उड़ाई पतंग, गुजरात में लिया पतंग महोत्सव का आनंद
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2026 13:21 IST2026-01-12T13:19:10+5:302026-01-12T13:21:55+5:30
PM Modi-German Chancellor Kite Festival: प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने अहमदाबाद के अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में उत्सव के क्षणों को साझा किया, जिसमें कूटनीति को गुजरात की सांस्कृतिक भावना के साथ जोड़ा गया।

VIDEO: पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ने उड़ाई पतंग, गुजरात में लिया पतंग महोत्सव का आनंद
PM Modi-German Chancellor Kite Festival: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया और बाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ पतंगबाजी का आनंद लिया। साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज साबरमती रिवरफ्रंट गए, जहां राज्य सरकार ने पतंग महोत्सव का आयोजन किया है। कार्यक्रम स्थल पर मोदी और मर्ज ने महिला कारीगरों से बातचीत की और पतंग बनाने की प्रक्रिया को समझा।
Prime Minister @narendramodi and Federal Chancellor of Germany, Mr. Friedrich Merz (@Bundeskanzler) participated in the International Kite Festival of #Gujarat
— PIB India (@PIB_India) January 12, 2026
Amidst colourful festivities and live symphony music, they experienced a vibrant Indian festival - symbolising joy,… pic.twitter.com/HMcgpWlbBy
उद्घाटन के बाद दोनों नेताओं ने खुले वाहन में सफर किया और पतंग भी उड़ाई। गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, 50 देशों के 135 पतंगबाज और भारत से लगभग 1,000 पतंग प्रेमी अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2026 में भाग ले रहे हैं। इसमें कहा गया है कि महोत्सव के रूप में पतंगबाजों ने पिछले दो दिनों के दौरान राजकोट, सूरत, धोलावीरा (कच्छ में) और ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ (नर्मदा) जैसी जगहों का दौरा किया है और आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
🚨 Prime Minister Narendra Modi and German Chancellor Friedrich Merz seen flying a kite depicting Lord Hanuman at the International Kite Festival 2026 at Sabarmati Riverfront.
— Fortune India (@FortuneIndia) January 12, 2026
For more news & updates, visit 🔗 https://t.co/UDb3zKdxz0#PMModi#FriedrichMerz#IndiaGermany… pic.twitter.com/cRSMASTTwr
अहमदाबाद में यह महोत्सव 14 जनवरी तक जारी रहेगा। पिछले साल इस महोत्सव ने पूरे गुजरात में 3.83 लाख से अधिक आगंतुकों को आकर्षित किया था। ‘अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव’ के माध्यम से गुजरात पर्यटन आगंतुकों को धोलावीरा और ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ जैसे प्रमुख सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित कर रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साल अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव देखने के लिए पांच लाख से अधिक पर्यटकों के गुजरात आने की उम्मीद है।