लाइव न्यूज़ :

Video: लालू यादव ने कहा, "हनुमान चालीसा पढ़ता है मस्जिद के सामने जाकर, इरिटेट करता है मुसलमानों को"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 9, 2022 18:29 IST

लालू प्रसाद यादव ने राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज सांप्रदायिकता इस तरह से बढ़ गई है कि ये सब मस्जिद के सामने जाकर हनुमान चालीसा पढ़ता है, ताकि मुसलमान इरिटेट होकर रिएक्ट करे।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में लालू यादव ने किया भाजपा पर हमला, लगाया सांप्रदायिकता फैलान का आरोपलालू यादव ने कहा कि ये सब मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ता है, ताकि मुसलमान इरिटेट होलालू ने कहा कि देश में एकता और भाईचारे को बढ़ाओ, भाजपा अपने आप ख़त्म हो जाएगी

दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भाजपा पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि 2014 में ही हमने इस बात को चेताया था कि अगर ये लोग आ गये तो देश टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि आज यही हो रहा है, देश टूट रहा है। ये लोग अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में लालू यादव ने कहा कि देश में अस्थीरता का माहौल है। सांप्रदायिकता की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा, ये सब हनुमान चालीसा पढ़ता है, मस्जिद के सामने, जानबूझ कर इरिटेट करता है ताकि मुसलमान रिएक्ट करे। ये लोग देश के माहौल को खराब कर रहे हैं। सभी हिंदूओं और मुसलमानों को मिलकर रहना है।

राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने लालू प्रसाद यादव के भाषण का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, "लालू प्रसाद यादव का संदेश है ‘एकता और भाईचारे को बढ़ाओ, भाजपा अपने आप ख़त्म हो जाएगी’"

इसके साथ ही राजद प्रमुख ने कहा कि ये फिरकापरस्त लोग है, ऐसे लोगों से देश की जनता को सावधान रहना चाहिए क्योंकि इनका उद्देश्य सिर्फ गद्दी पाना है और इसके लिए वो जनता को धर्म के नाम पर भड़का कर वोट बटोरने का काम कर रहे हैं। देश में बढ़ती गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी पर बात करने के लिए इनके पास कुछ भी नहीं है। ये लोग केवल मंदिर-मस्जिद करता है और युवा लोगों को बरगलाने का काम करते है।

मालूम हो कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को लगातार 12वीं बार निर्विरोध पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेज प्रताप यादव समेत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। लेकिन बैठक में बिहार राजद के प्रमुख जगदानंद सिंह के शामिल न होने के कारण इस बात की अटकलें लग रही हैं कि वो पार्टी से नाराज चल रहे हैं और हो सकता है कि पार्टी से इस्तीफा भी दे दें।

वहीं राष्ट्रीय अधिवेशन में उस समय बवाल हो गया, जब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और नीतीश सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव बेहद गुस्से में पार्टी बैठक छोड़कर बाहर निकल गये। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि पार्टी के महासचिव श्याम रजक ने उन्हें, उनकी बहन और उनके निजी पीए को गाली दी।

मामले में प्रतिक्रिया देते हुए श्याम रजक वे कहा कि वो किसी को क्या गाली देंगे। वो दलित समुदाय से आते हैं औऱ दलित बंधुआ मजदूर होता है। इस नाते तेज प्रताप को कुछ भी कहने का अधिकार है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीतेजस्वी यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए