लाइव न्यूज़ :

वीडियो: संजय सिंह की गिरफ्तारी को केजरीवाल ने बताया अवैध, देखिए किसने क्या कहा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 4, 2023 20:37 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में अपने नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बुधवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि यह कार्रवाई भाजपा की हताशा को दर्शाती है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कियासंजय सिंह के घर पहुंचे विपक्षी पार्टियों के नेताकेजरीवाल ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को पूरी तरह अवैध बताया

नई दिल्ली: बुधवार, 4 अक्टूबर की शाम को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को कई घंटों की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ़्तार कर लिया। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में अपने नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बुधवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि यह कार्रवाई भाजपा की हताशा को दर्शाती है, क्योंकि यह (भाजपा) विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' से पराजित होने जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को पूरी तरह अवैध बताया।

RJD सांसद मनोज झा ने AAP सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह से कहा, "कोई चिंता नहीं करनी है।" मनोज झा ने कहा, "संजय सिंह जी की गिरफ्तारी ED ने नहीं की है, उन्हें भाजपा की इकाई ने गिरफ्तार किया है जिसमें ED, IT और CBI शामिल है। काले दिन शुरू हो गए हैं...तानाशाही के इस युग में, जो डर गया वो मर गया। तानाशाह खुद डरे हुए हैं। इस डर का जवाब जल्द ही दिया जाएगा।"

आप सांसद संजय सिंह की मां राधिका सिंह ने कहा, "एक निर्दोष व्यक्ति को इस प्रकार से गिरफ्तार करना गुनाह है। मेरा बेटा निर्दोष है, इतना ईमानदार लड़का मैंने नहीं देखा है... ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं।"

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "विपक्ष के लोग शासन की व्यवस्था में राज करने और अपने घर परिवार को बेहतर करने के लिए आए हैं। ये मोदी सरकार है जिसने तय किया है कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। देश की जांच एजेंसियां भारत के नियम और कानून के तहत बनाई गई है ताकि देश में भ्रष्टाचार न हो। भ्रष्टाचार करने के लिए इन्हें हमने नहीं कहा है अगर भ्रष्टाचार किया है तो जांच भी होगी और सजा भी होगी।"

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा, ''...जिस तरह से उन्होंने घोटाले और भ्रष्टाचार किए, अंत में यही होने वाला है... हम कई दिनों से कह रहे हैं कि ये सब वे इसमें शामिल हैं...अब संजय सिंह को जवाब देना होगा कि पैसा कहां गया।''

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर उनकी पत्नी अनिता सिंह ने कहा, "पूछताछ की गई, छानबीन की गई उन्हें(ED) कुछ भी नहीं मिला। उनपर(ED) गिरफ़्तारी का दबाव था और उन्होंने गिरफ़्तार किया। उन्होंने(संजय सिंह) कहा कि तुम एक बहादुर व्यक्ति की बहादुर पत्नी हो इसलिए तुम हिम्मत मत हारना।"

टॅग्स :संजय सिंहआम आदमी पार्टीप्रवर्तन निदेशालयBJPअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर