लाइव न्यूज़ :

वीडियो: बैठक के बाद 'INDIA' गठबंधन के नेताओं ने भरी हुंकार, देखिए किसने क्या कहा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 1, 2023 16:53 IST

मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद प्रमुख लालू यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने संबोधन दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहम सबका उद्देश्य एक ही है - मल्लिकार्जुन खड़गेअपना नुकसान करके भी हम INDIA को जिताएंगे - लालू यादव विपक्ष एक रहा तो बीजेपी के लिए जीतना नामुमकिन - राहुल गांधी

मुंबई: मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस गठबंधन की बैठक के बाद विभिन्न दलों के नेताओं ने बारी-बारी से मंच से अपना संबोधन दिया। सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा, "बेंगलुरु के बाद मुंबई में हमारी बैठक हुई। हम सबका उद्देश्य एक ही है कि महंगाई, बेरोजगारी के लिए हम कैसे लड़ें...मैं कह सकता हूं कि मोदी जी कभी गरीबों के लिए काम नहीं करेंगे। कल राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट दिखाई कि कैसे अडानी की आमदनी बढ़ गई है...हमारा जो संकल्प है हम उसी आधार पर काम करेंगे, हर जगह बैठक करेंगे और हर राज्य की राजधानी में जाएंगे।"

गठबंधन की बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "आज ही तय कर लिया गया है कि हम अभी से तेजी से काम शुरू कर देंगे। कोई ठिकाना नहीं है चुनाव समय से पहले भी हो सकता है इसलिए हम लोगों को भी अलर्ट रहना पड़ेगा। आज तय हुआ है कि अब नियमित रूप से जगह-जगह जाकर हम अपना प्रचार-प्रसार का काम करेंगे। अब सभी पार्टियां एकजुट होकर काम कर रही हैं, जिसका नतीजा होगा कि जो केंद्र में हैं, वे अब हारेंगे।"

गठबंधन की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ये लोग अपने आप को भगवान से भी बड़ा समझने लगे हैं और जब कोई खुद को भगवान से भी बड़ा समझता है तो उसका पतन निश्चित होता है। अब सबको लग रहा है कि INDIA गठबंधन मोदी सरकार के पतन का कारण बनने वाला है... यहां जितने लोग आए हैं सब देश को बचाने के लिए आए हैं, कोई पद के लिए नहीं आया है।"

राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा, "हम सब एक हैं और एक होकर यह लड़ाई लड़ेंगे। हम राहुल गांधी को विश्वास दिलाते हैं कि हम सब एक होकर सभी लोगों को समायोजित करके आगे सीट शेयरिंग अब शुरू करेंगे। कोई दिक्कत-कठिनाई नहीं होगी, अपना नुकसान करके भी हम INDIA को जिताएंगे, देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे।"

कांग्रेस सांसद  राहुल गांधी ने कहा कि अगर विपक्ष एक रहा तो बीजेपी के लिए जीतना नामुमकिन है। अपनी हालिया लद्दाख यात्रा का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुझे वहां के लोगों ने बताया कि चीन ने जमीन छीन ली है। राहुल ने कहा कि इस मामले पर पीएम मोदी लगातार झूठ बोल रहे हैं।

 

टॅग्स :इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेलालू प्रसाद यादवअरविंद केजरीवालराहुल गांधीलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?