लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'बाहर का माल है तो बाहर का माल है', संजय राउत ने शाइना एनसी के खिलाफ अरविंद सावंत की विवादित टिप्पणी का किया बचाव

By रुस्तम राणा | Updated: November 2, 2024 14:17 IST

अरविंद सावंत ने पिछले दिनों मुंबादेवी सीट से शिंदे सेना की महिला उम्मीदवार को इम्पोर्टेड माल कहा था। उनकी इस विवादित टिप्पणी का बचाव करते हुए शिंदे ने कहा कि जो बहार का माल है तो बाहर का माल है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि अगर वह 'आयातित माल' हैं, तो यह महिलाओं का अपमान कैसे है?उन्होंने आगे कहा कि कहा, आपने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में क्या कहा? सावंत पर शाइना एनसी को "इम्पोर्टेड माल" कहने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को शिंदे सेना की उम्मीदवार शाइना एनसी के खिलाफ अपनी पार्टी के सांसद अरविंद सावंत की विवादित टिप्पणी का बचाव किया। सावंत ने पिछले दिनों मुंबादेवी सीट से शिंदे सेना की महिला उम्मीदवार को इम्पोर्टेड माल कहा था। उनकी इस विवादित टिप्पणी का बचाव करते हुए शिंदे ने कहा कि जो बहार का माल है तो बाहर का माल है।

मीडिया से बात करते हुए राउत ने कहा, "कोई अपमान नहीं हुआ है। अरविंद सावंत हमारे वरिष्ठ सांसद हैं। उन्होंने बस इतना कहा कि मुंबादेवी से महिला उम्मीदवार (शायना एनसी) बाहर से आई हैं और 'आयातित माल' हैं। अगर वह 'आयातित माल' हैं, तो यह महिलाओं का अपमान कैसे है?...'बाहर का माल है तो बाहर का माल है'... 

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "आपने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में क्या कहा? आपको एक बार इतिहास की समीक्षा करनी चाहिए... अगर कोई बाहरी व्यक्ति चुनाव लड़ता है, तो लोग कहते हैं कि वह बाहर से आया है... इतना बड़ा मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं है।"

अरविंद सावंत पर शाइना एनसी को "इम्पोर्टेड माल" कहने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। एक कथित वायरल वीडियो में सावंत को शाइना के संदर्भ में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "इम्पोर्टेड माल नहीं चलेगा, ओरिजिनल माल चलेगा।"

नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में सांसद अरविंद सावंत के खिलाफ बीएनएस की धारा 79 (महिला की गरिमा का अपमान) और 356 (2) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 1 नवंबर को शाम 4 बजे शाइना एनसी ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने महिला उम्मीदवार के खिलाफ अरविंद सावंत की टिप्पणी की आलोचना की है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीएम शिंदे ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। एक बहन के बारे में ऐसी बातें कहना बेहद निंदनीय है... यह उनका स्वभाव है। गुवाहाटी में भी उन्होंने हमारी बहनों को इसी तरह बदनाम किया। अब आने वाले चुनावों में सभी बहनें उन्हें सबक सिखाएंगी..."

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024संजय राउतशिव सेनामुम्बादेवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?