लाइव न्यूज़ :

महामारी के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंस से सुनवाई शुरू हुई, व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ है : न्यायमूर्ति चंद्रचूड़

By भाषा | Updated: April 9, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण वकीलों और वादियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए देश भर में अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई शुरू की गयी।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि महामारी के कारण बाधा को दूर करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई शुरू हुई और लक्ष्य यह भी सुनिश्चित करना था कि अदालतों का कामकाज चलता रहे और जिनके अधिकारों का हनन हुआ है उनके लिए रास्ता खुला रहे।

फैसलों और डिजिटल तरीके से मामले दाखिल करने के लिए एक नयी वेबसाइट की शुरुआत के दौरान ई-कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘विचार भारतीय न्याय तंत्र के लचीलापन को दिखाने का था। हम प्रत्यक्ष सुनवाई की व्यवस्था को नहीं बदल रहे। लेकिन अपने वकीलों, वादियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए हम सजग हैं।’’

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने कहा कि ई-कमेटी अदालती सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए नियमों को अंतिम रूप देने वाली है और गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ यूट्यूब पर एक पायलट परियोजना पहले ही शुरू कर चुके हैं।

नयी ‘ई-फाइलिंग’ प्रकिया के बारे में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि वकीलों को प्रशिक्षित करने के वीडियो भी हैं और वकीलों तथा बार की भागीदारी के बिना परियोजना सफल नहीं हो सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना