लाइव न्यूज़ :

'चीन ने हमारी जमीन ले ली है...', राहुल गांधी ने ट्वीट कर राजनाथ के बयान पर साधा निशाना

By स्वाति सिंह | Updated: July 18, 2020 22:50 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ जम्मू कश्मीर के संपूर्ण सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करते हुए सुरक्षाबलों को पाकिस्तान के किसी भी ‘दुस्साहस’ का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा ।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह का लद्दाख दौरे के दौरान के भाषण का एक वीडियो शेयर किया है

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख सीमा पर चीन ओर भारतीय सेनाओं के बीच गतिरोध को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) का लद्दाख दौरे के दौरान के भाषण का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'चीन ने हमारी जमीन ले ली है और भारत सरकार चेम्बरलेन (पूर्व ब्रिटिश पीएम) की तरह व्यवहार कर रही है। इससे चीन और आगे बढ़ेगा। भारत को केंद्र सरकार की कायरतापूर्ण कार्रवाइयों के कारण बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है।

इस वीडियो में राजनाथ सिंह सैनिकों को संबोधित करते हुए देश को आश्वस्त किया था कि किसी भी देश ने हमारी जमीन पर कोई कब्जा नहीं है। हालांकि उन्होंने इस दौरान चीन के साथ जारी गतिरोध को समाप्त करने पर कहा कि था, "इस गतिरोध का हल कहां तक होगा इसकी मैं कोई गारंटी नहीं दे सकता हूं।" 

राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ जम्मू कश्मीर के संपूर्ण सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करते हुए सुरक्षाबलों को पाकिस्तान के किसी भी ‘दुस्साहस’ का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा । अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री ने सशस्त्रबलों से पाकिस्तान से लगती नियंत्रण रेखा पर कड़ी चौकसी बरतने को भी कहा। पूर्वी लद्दाख के दौरे के बाद सिंह एकीकृत रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के साथ दोपहर को यहां पहुंचे। रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ रक्षा मंत्री को नियंत्रण रेखा और अंदरूनी क्षेत्रों की स्थिति और सफल आतंकवाद निरोधक अभियानों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि देश को सैनिकों के साहस और देशभक्तिपूर्ण जज्बे पर गर्व है।’’ 

पिछले कुछ महीने से नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ गयी हैं। इस माह के प्रारंभ में भारत ने नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किये जाने को लेकर पाकिस्तान के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। अधिकारियों के अनुसार ये संघर्षविराम उल्लंघन मुख्यत: आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में भेजने के लिए किये जाते हैं। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार जून तक बिना उकसावे के पाकिस्तान द्वारा की गयी संघर्ष विराम उल्लंघन की 2,432 से अधिक घटनाओं में 14 भारतीय नागिरक मारे गये जबकि 88 घायल हो गये। भारत कहता रहा है कि बिना उकसावे के होने वाले संघर्ष विराम उल्लंघन 2003 में दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते के विपरीत है। अधिकारियों ने कहा कि सैन्य अभियान महानिदेशकों के चैनल समेत विभिन्न माध्यमों से चिंता सामने रखने के बाद भी पाकिस्तान ने ऐसी गतिविधियां नहीं रोकी हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीराजनाथ सिंहलद्दाखचीनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया