लाइव न्यूज़ :

Video: भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने की मुसलमानों के बायकॉट की अपील, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "मोदी जी कब तक ऐसे ही नफ़रत फैलवाते रहेंगे?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 9, 2022 20:15 IST

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने अपने भाषण में समुदाय विशेष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर इस समुदाय को सबक सिखाना हैं तो उनसे जुड़े लोगों की रेहड़ी-पटरी और दुकान से कोई समाना मत खरीदो।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने की अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणीअगर समुदाय विशेष का दिमाग और तबीयत ठीक करनी है तो उनका टोटल बायकॉट कर दोकांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि कब तक ऐसे ही नफ़रत फैलवाते रहेंगे?

दिल्ली: पश्चिम दिल्ली से भाजपा के लोकसभा सांसद प्रवेश वर्मा ने उत्तर-पूर्व दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय के तीन आरोपियों द्वारा दलित युवक मनीष की हत्या के बाद आयोजित एक कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों के सामाजिक बहिष्कार की अपील की।

सांसद प्रवेश वर्मा ने अपने भाषण में समुदाय विशेष पर तीखा हमला करते हुए सभा में मौजूद लोगों से कहा कि अगर वो इस समुदाय को सबक सिखाना चाहते हैं तो उनसे जुड़े लोगों की रेहड़ी-पटरी और दुकान से कोई समाना न खरीदें और उनका आर्थिक बहिष्कार करें।

प्रवेश वर्मा के इस आपत्तिजनक भाषण का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा, यह भाजपा सांसद मंच से खुलेआम मुसलमानों के पूर्ण बहिष्कार की मांग कर रहा है। नफ़रत भड़काने के लिए इसकी जगह जेल में है। मीटिंग सरकारी अनुमति, पुलिस की मौजूदगी में हुई। आखिर दिल्ली पुलिस कब एक्शन लेगी। मीडिया मौन व्रत कब तोड़ेगा? मोदी जी कब तक ऐसे ही नफ़रत फैलवाते रहेंगे?"

सांसद प्रवेश वर्मा ने सभा में जुटे लोगों से कहा कि अगर समुदाय विशेष का दिमाग और तबीयत ठीक करनी है तो उनका टोटल बायकॉट कर दो। वो ऐसे नहीं सुधरने वाले हैं। उनसे कोई सामान न खरीदो। उनकी जेब में पैसा मत जाने दो। जब पैसा मिलना बंद हो जाएगा तो यह समुदाय अपने आप लाइन पर आ जाएगा।

इतना ही नहीं सांसद प्रवेश वर्मा ने भाषण के क्रम में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी काफी तीखा हमला किया और उन्हें भी अपशब्द कहा।

भाजपा नेता वर्मा ने कहा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री बहरूपिया है। वो टोपी पहन कर हिंदुओं को गाली देता है, भगवान को गाली देता है। उसके मंत्री कह रहे हैं कोई राम-कृष्ण की पूजा मत करो।

बहरूपिया केजरीवाल गुजरात में घूम-घूमकर खुद को राम और कृष्ण का भक्त बता रहा है। गुजरात की जनता उसे अच्छे से पहचान रही है। वो कुछ भी ले, वहां उसकी दाल नहीं गलने वाली है।

टॅग्स :Supriya Shrinetनरेंद्र मोदीदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो