लाइव न्यूज़ :

Video: असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ से पूछा, "'मुसलमानों को चुन चुनकर क़त्ल' करने की बात करने वाले पुलिस अफसर पर कब होगी कार्रवाई?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 14, 2022 18:57 IST

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सुल्तानपुर हिंसा के बाद कथित तौर से यूपी पुलिस के अधिकारी द्वारा समुदाय विशेष के खिलाफ की गई टिप्पणी पर सीएम योगी आदित्यनाथ से पूछा है कि वो कब पुलिस अफसर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने सुल्तानपुर में पुलिस अधिकारी द्वारा समुदाय विशेष के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा कीओवैसी ने योगी आदित्यनाथ से की पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांगसंविधान की शपथ लेने वाले पुलिस अधिकारी का धर्म विशेष के खिलाफ नफरत का भाव निंदनीय है

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सुल्तानपुर हिंसा के बाद कथित तौर से यूपी पुलिस के अधिकारी द्वारा समुदाय विशेष के खिलाफ की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तीखा सवाल किया है।

सांसद ओवैसी ने एक वीडियो जारी करते हुए यूपी के सीएम आदित्यनाथ से पूछा  है कि वो उस पुलिस अधिकारी के खिलाफ कब एक्शन लेंगे जो कि मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहा है। अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए ओवैसी ने कहा, "सुल्तानपुर हिंसा के बाद 'मुसलमानों को चुन चुनकर क़त्ल' करने की बात करने वाले पुलिस अफसर पर क्या योगी आदित्यनाथ की सरकार कोई कार्रवाई करेगी? और कब करेगी?"

वीडियो में ओवैसी ने कहा कि ये लोग जान लें कि दुनिया गूंगी और बहरी नहीं है। एक शख्स है, जो उनके जुल्म की दास्तां को देश और दुनिया के सामने रखता आया है और रखता रहेगा। हम गलत को गलत कहते रहेंगे और पुलिस का काम यह नहीं है कि वो किसी एक समुदाय की तारीफ करे और दूसरे समुदाय को निशाना बनाये। पुलिस का इंसाफ करने का है। अगर मुसलमान गलत करता है तो वह उसके खिलाफ केस दर्ज करे और अगर कोई गैर मुस्लिम गैर कानूनी काम करता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज करे।

एआईएमआईएम चीफ अपने वीडियो में 10 अक्टूबर के किसी आपत्तिजनक वीडियो का जिक्र करते हुए कह रहे हैं कि सुल्तानपुर में एक पुलिस अफसर मुसलमानों को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मसला यह था कि कुछ लोग मस्जिद के सामने जलूस निकालकर बाजा बजा रहे थे। कुछ लोगों ने मस्जिद की बेहूरमती की गई।

उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर पुलिस को उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए था तो उसने उल्टा मुसलमानों के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया है। उसके बाद ओवैसी उस कथित वीडियो को अपनी जनसभा में प्ले करते हैं और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग करते हैं कि उस पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक्शन लें ताकि यूपी में रहने वाले अल्पसंख्यकों के मन में सरकार की इकबाल बना रहे न कि सरकार का खौफ कायम हो।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील