लाइव न्यूज़ :

Video: अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस-भाजपा पर हमला बोले- 'आईबी रिपोर्ट के बाद दोनों रात में 12 बजे करते हैं सिक्रेट मीटिंग, देते हैं गालियां'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 9, 2022 16:26 IST

गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा में भगवान को याद करते हुए कहा कि भगवान खुद गुजरात में झाड़ू चला रहे हैं। इसलिए यहां की जनता का मन तेजी से बदल रहा है। कांग्रेस और भाजपा को वोट देकर अपना वोट बर्बाद मत करना।

Open in App
ठळक मुद्देआईबी की रिपोर्ट से भाजपा और कांग्रेस डर गई हैं, दोनों को इस बार हार का भय सता रहा है केजरीवाल ने कहा कि जब हम अस्पताल की बात करते हैं तो दोनों पार्टियां कहती हैं कि नहीं चाहिए दोनों पार्टियां रात में 12 बजे सीक्रेट मीटिंग करती हैं और मुझे खूब गालियां देती हैं

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालगुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार जनसभा कर रहे हैं और एक साथ भाजपा और कांग्रेस को आरोपों के कटघरे में खड़ा करते हुए तीखा जुबानी हमला कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपनी जनसभा में भगवान को भी जमकर याद किया और यहां तक कहा कि भगवान खुद गुजरात में झाड़ू चला रहे हैं। इसलिए गुजरात की जनता का मन तेजी से बदल रहा है।

अपने भाषण में आईबी की कथित गुप्त रिपोर्ट का हवाला देते हुए सीएम केजरीवाल भाजपा और कांग्रेस को एक ही थाली का चट्टा-बट्टा बता रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने सीएम केजरीवाल के भाषण के वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, "आईबी की रिपोर्ट के बाद दोनों पार्टी रात 12 बजे सीक्रेट मीटिंग करती हैं। दोनों मिलकर मुझे ख़ूब गालियां देते हैं। भगवान की कृपा हो रही है जो गुजरात में बदलाव की आंधी चल रही है। कांग्रेस की की 10 से कम सीट आ रही है, उन पर वोट बर्बाद मत करना।"

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में कहा कि जब हम अस्पताल की बात करते हैं तो दोनों कहते हैं नहीं चाहिए। जब हम मुफ्त बिजली की बात करते हैं तो दोनों कहते हैं कि नहीं चाहिए। जब हम बदलाव की बात करते हैं तो दोनों कहते हैं कि नहीं चाहिए। गुजरात की जनता पर भगवान का आशीर्वाद है वो खुद झाड़ू चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार आईबी ने जो रिपोर्ट दी है, दोनों पार्टियां उससे डर गई हैं। दोनों पार्टियों को हार का भय सता रहा है। वहीं शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए गुजरात की जनता से वादा किया कि अगर यहां भी चुनाव के बाद उनका सरकार बनती है तो दिल्ली की तरह यहां के वरिष्ठ नागरिकों को भी मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाएंगे।

गुजरात में अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है, हमारी सरकार बनने के बाद यहां के लोगों को हम रामलला के दर्शन करवाएंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालगुजरातआम आदमी पार्टीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?