लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति चुनावः दिल्ली में नवीन पटनायक, किसके पाले में रहेंगे बीजद अध्यक्ष, 9 सितंबर को मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2025 18:52 IST

Vice Presidential Election: रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पटनायक ने कहा, ‘‘बीजू जनता दल ओडिशा के लोगों के हितों की रक्षा में हमेशा सबसे आगे रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबीजद के वरिष्ठ नेताओं और राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्यों के साथ बैठक की थी।उपराष्ट्रपति चुनाव में पार्टी को क्या रुख अपनाना चाहिए। राज्य सभा में बीजद के सात सदस्य हैं।बीजद राजग और ‘इंडिया’ गठबंधन दोनों से समान दूरी बनाए हुए है।

भुवनेश्वरः नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजू जनता दल (बीजद) के संभावित रुख के बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विचार सुनने के एक दिन बाद पार्टी अध्यक्ष और ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक रविवार को नयी दिल्ली के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पटनायक राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य जांच करा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले वह बीजद सांसदों से मुलाकात कर सकते हैं। पटनायक ने शनिवार शाम बीजद के वरिष्ठ नेताओं और राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्यों के साथ बैठक की थी।

रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पटनायक ने कहा, ‘‘बीजू जनता दल ओडिशा के लोगों के हितों की रक्षा में हमेशा सबसे आगे रहा है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि पीएसी की बैठक में राज्य सरकार की ‘अक्षमता’ को उजागर करने के लिए हर घर तक तक जाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। समझा जाता है कि पीएसी की बैठक में, बीजद अध्यक्ष ने इस विषय पर वरिष्ठ नेताओं के विचार भी सुने कि ओडिशा में विपक्ष में होने के कारण बदली हुई परिस्थितियों में उपराष्ट्रपति चुनाव में पार्टी को क्या रुख अपनाना चाहिए। राज्य सभा में बीजद के सात सदस्य हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव में, बीजद के पास तीन विकल्प हैं - मतदान से अनुपस्थित रहना, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन का समर्थन करना, या ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करना। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘वैसे तो बीजद राजग और ‘इंडिया’ गठबंधन दोनों से समान दूरी बनाए हुए है,

लेकिन पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक अपने दिल्ली दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के रुख की आश्चर्यजनक घोषणा कर सकते हैं।’’ पटनायक की राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोन कॉल के बाद हो रही है। मोदी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी और उन्हें दिल्ली आने का न्योता दिया था।

उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए, मोदी ने उन्हें सुझाव दिया था कि वह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दिल्ली आएं। बीजद ने 2012 के उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान में भाग नहीं लिया था, जिसमें हामिद अंसारी जीते थे। वर्ष 2017 के चुनाव में वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति चुने गए थे और उस चुनाव में बीजद ने गैर-राजग उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी का समर्थन किया था। हालांकि 2022 में, बीजद ने राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन किया था। 

टॅग्स :भारत के उपराष्ट्रपतिसुदर्शन रेड्डीBJDनवीन पटनायकनरेंद्र मोदीसीपी राधाकृष्णनमल्लिकार्जुन खड़गेMallikarjun Kharge
Open in App

संबंधित खबरें

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतPM Modi–Putin Private Dinner: मुगलई खाने से लेकर कश्मीरी क्लासिक्स तक, रूसी राष्ट्रपति को पिछली यात्राओं के दौरान क्या परोसा गया था

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया