लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण पर बुलाई बैठक में सांसदों की अनुपिस्थति पर उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू नाराज, कही ये बात

By संतोष ठाकुर | Updated: November 18, 2019 07:51 IST

सूत्रों के मुताबिक, उपराष्ट्रपति ने कल से शुरू हो रहे संसद के शीत सत्र से पहले सभी दलों के प्रमुख नेताओं से मिलकर यह जानने का प्रयास किया कि संसद के समक्ष इस समय क्या महत्वपूर्ण मसले हैं. खासकर राज्यसभा के निर्बाध संचालन के लिए भी उन्होंने सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा जाहिर की.

Open in App
ठळक मुद्देसांसदों की अनुपस्थिति से न किसी विषय की समीक्षा हो पाएगी

उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने आज अपने घर पर सभी दलों के नेताओं से मुलाकात के दौरान इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि प्रदूषण को लेकर बुलाई गई संसदीय समिति की बैठक में उपस्थिति को लेकर सांसदों में उदासीनता है. उन्होंने सभी दलों के प्रमुख नेताओं को कहा कि वह सुनिश्चित करें कि उनके दल के सांसद और प्रतिनिधि संसदीय समिति की बैठक में उपस्थित हो.

सांसदों की अनुपस्थिति से न किसी विषय की समीक्षा हो पाएगी और न ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा. इससे समाधान भी हासिल नहीं होगा. सूत्रों के मुताबिक, उपराष्ट्रपति ने कल से शुरू हो रहे संसद के शीत सत्र से पहले सभी दलों के प्रमुख नेताओं से मिलकर यह जानने का प्रयास किया कि संसद के समक्ष इस समय क्या महत्वपूर्ण मसले हैं. खासकर राज्यसभा के निर्बाध संचालन के लिए भी उन्होंने सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा जाहिर की.

उन्होंने सभी दलों के प्रमुख नेताओं को कहा कि अगर प्रदूषण जैसे मसले पर, जिसमें दिल्ली में सांस लेने में भी समस्या हो रही है, भी हम उदासीन और बेपरवाह रहेंगे तो यह उचित नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि इस मसले पर राजनीति भी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में सांसदों को जनिहत के मुद्दों पर राजनीति से परे, मिलकर आगे आना होगा. उन्होंने सदन के 250 सत्र होने पर कई विशेष कदम उठाने की जानकारी भी दी.

राज्यसभा के आगामी कार्यक्रम

- राज्यसभा के गठन से लेकर अब तक के सफर पर किताब का लोकार्पण.- पहले सत्र में राजनीति में राज्यसभा की भूमिका पर एक परिचर्चा.- वर्तमान-पूर्व सांसदों द्वारा लिखे 44 लेख वाला विशेष प्रकाशन.- 250वें सत्र के प्रतीक व संस्मरण के रूप में 250 रुपए के चांदी के सिक्का का लोकार्पण. 5 रुपए का डाक टिकट जारी होगा.- संविधान अपनाने के 70वें वर्ष पर 26 नवंबर को लोकसभा-राज्यसभा संयुक्त बैठक.

टॅग्स :राज्य सभाएम. वेकैंया नायडूसंसद शीतकालीन सत्रवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया