लाइव न्यूज़ :

जीएसटी, नोटबंदी से लोगों को फायदा: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू

By IANS | Updated: December 31, 2017 08:17 IST

उपराष्ट्रपति ने नोटबंदी के दौरान लोगों को हुई तकलीफ सहने की भी सराहना की और इसे 'दीर्घकालिक फायदे के लिए अल्पकालिक दर्द बताया।'

Open in App

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने केंद्र के वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) और नोटबंदी के कदम की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि दोनों कदम आम लोगों को फायदा पहुंचाने और भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव लाने के उद्देश्य से उठाए गए थे। अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन(एएपीआई) द्वारा आयोजित 11वें ग्लोबल हेल्थकेयर शिखर सम्मेलन में नायडू ने कहा, "जीएसटी से शुरुआत में लोगों को कुछ दिक्कतें हुईं, लेकिन व्यापक परिप्रेक्ष्य में जीएसटी भारतीय बैंकिंग प्रणाली को बदलने वाला है।"

नायडू ने यह भी कहा कि आठ नवंबर, 2016 के नोटबंदी के कदम की कुछ लोगों ने आलोचना की थी, लेकिन नोटबंदी से यह सुनिश्चित हुआ कि जितनी भी अघोषित नकदी है, वह बैंकों में आ सके।

उन्होंने कहा, "मैं नोटबंदी या पुनर्मुद्रीकरण के बारे में एक चीज बोल सकता हूं कि जो पैसे बिछावन के नीचे या बाथरूम के नीचे छिपाए गए थे, वे बैंकों में वापस आ गए। पैसे अपने पते के साथ बैंकों में आ गए। अब यह भारतीय रिजर्व बैंक को निर्णय लेना है कि इसमें से कितना काला धन है या कितना सफेद धन है।"

उपराष्ट्रपति ने नोटबंदी के दौरान लोगों को हुई तकलीफ सहने की भी सराहना की और इसे 'दीर्घकालिक फायदे के लिए अल्पकालिक दर्द बताया।'

उन्होंने कहा, "आम लोगों को काफी समझ है। वे इसका महत्व समझते थे। नहीं तो अपने पैसे के लिए 51 दिनों तक कतार में खड़े रहना कोई मजाक नहीं है। व्यवस्था में कुछ भी सुधार आम लोगों की भलाई के लिए है।"

टॅग्स :वेंकैंया नायडूनोटबंदीजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए