लाइव न्यूज़ :

Vice President election 2022: "ममता बनर्जी के पास अपना विचार बदलने के लिए पर्याप्त समय है" बोलीं विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा

By रुस्तम राणा | Updated: July 23, 2022 20:27 IST

टीएमसी के उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने के ऐलान पर अल्वा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम काफी समय से उनकी दोस्त रही हैं। उनके पास अपना विचार बदलने के लिए पर्याप्त समय है।

Open in App
ठळक मुद्देमार्गरेट अल्वा ने विपक्ष के मतभेद को बताया पारिवारिक लड़ाईउन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को बताया अपना दोस्तअल्वा टीएमसी के उपराष्ट्रपति चुनाव में दूरी से हैं हैरान

नई दिल्ली: विपक्षी दल की उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने शनिवार को विपक्ष के मतभेद को पारिवारिक झगड़ा बताया है। उन्होंने कहा कि वे 2024 की चुनौती के लिए एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही, अल्वा ने यह भी कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस के उप-राष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने के फैसले पर "हैरान" हैं क्योंकि पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी विपक्ष को एकजुट करने के लिए आंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं। 

भाजपा को जीतने में मदद करने का कोई तरीका नहीं है। टीएमसी के उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने के ऐलान पर अल्वा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम काफी समय से उनकी दोस्त रही हैं। उनके पास अपना विचार बदलने के लिए पर्याप्त समय है।

वहीं विपक्षी दलों में उपजे मतभेद को लेकर अल्वा ने कहा कि विपक्ष स्पष्ट था कि वह एक दलीय शासन नहीं चाहता है और संविधान की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि देश में लोकतांत्रिक संस्थानों की रक्षा की जानी चाहिए। बता दें असंगठित विपक्ष को लेकर 80 वर्षीय अल्वा 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव में एक कठिन कार्य का सामना कर रही है। अल्वा सत्तारूढ़ एनडीए के जगदीप धनखड़ के खिलाफ मैदान में हैं।

इस दौरान उन्होंने एनडीए उम्मीदवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मार्गरेट अल्वा ने जगदीप धनखड़ के राज्यपाल के रूप में कार्यकाल को लेकर कहा कि राजभवन में रहते हुए किसी पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करना अनैतिक, असंवैधानिक है।

पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में, पूर्व राज्यपाल ने कहा कि आज की लोकतांत्रिक व्यवस्था की "त्रासदी" यह है कि लोगों का जनादेश प्रबल नहीं होता है और बाहुबल, धन बल और धमकियां निर्वाचित ढांचे की संरचना को बदल देती हैं। वंशवाद की राजनीति पर अल्वा ने कहा कि राजनेताओं के बच्चों के आने में कुछ भी गलत नहीं है लेकिन उन्हें चुनाव और लोगों का विश्वास जीतना है।

टॅग्स :मार्गरेट अल्वाटीएमसीममता बनर्जीजगदीप धनखड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos