भारतीय नौसेना दिवस आज, उपराष्ट्रपति नायडू ने दी शुभकामनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2019 09:07 AM2019-12-04T09:07:31+5:302019-12-04T09:09:05+5:30

देश की सागर सीमाओं और सागर संपदा के सजग प्रहरी हैं।” आंतरिक विपत्ति के समय भी राहत कार्यों में नौसेना के उल्लेखनीय योगदान का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा, “आपदा के समय में भी राहत और पुनर्वास कार्य में आपकी भूमिका सराहनीय रही है।

vice persident of india tweet on contribution-of-indian-navy-in-countrys-security | भारतीय नौसेना दिवस आज, उपराष्ट्रपति नायडू ने दी शुभकामनाएं

भारतीय नौसेना दिवस आज, उपराष्ट्रपति नायडू ने दी शुभकामनायें

Highlightsनायडू ने ट्वीट किया, ‘‘नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैनिकों, अधिकारियों, उनके परिजनों तथा भूतपूर्व नौसैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।नायडू ने कहा, “आपदा के समय में भी राहत और पुनर्वास कार्य में आपकी भूमिका सराहनीय रही है।

आज 4 दिसंबर के दिन नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नौसैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम को सराहनीय बताते हुए बुधवार को नौसेना दिवस के अवसर पर शुभकामनायें व्यक्त की। नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैनिकों, अधिकारियों, उनके परिजनों तथा भूतपूर्व नौसैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

आप देश की सागर सीमाओं और सागर संपदा के सजग प्रहरी हैं।” आंतरिक विपत्ति के समय भी राहत कार्यों में नौसेना के उल्लेखनीय योगदान का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा, “आपदा के समय में भी राहत और पुनर्वास कार्य में आपकी भूमिका सराहनीय रही है।

आपकी राष्ट्र निष्ठा प्रेरणा का स्रोत है।” पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी नौसेना दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा, “अपने अदम्य साहस और पराक्रम से देश को सुरक्षित बनाने वाले सभी नौसैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। नौसेना पर हमें नाज़ है।” 

Web Title: vice persident of india tweet on contribution-of-indian-navy-in-countrys-security

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे