लाइव न्यूज़ :

Vibhav Anti Tank: स्वदेशी 600 स्व-निष्क्रिय टैंक विध्वंसक बारूदी सुरंग सेना में शामिल, दुश्मन के सभी प्रकार के बख्तरबंद वाहनों को नष्ट करने सक्षम, जानें और खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2023 20:28 IST

Vibhav Anti Tank:टैंक विध्वंसक बारूदी सुरंग प्लास्टिक से बनी है, जो इसे अलग-अलग क्षेत्र की स्थितियों में भंडारण, हैंडलिंग और संचालन की आवश्यकताओं का सामना करने के लिए पर्याप्त क्षमता और स्थायित्व प्रदान करती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना में शामिल कर लिया गया है। 600 टैंक विध्वंसक बारूदी सुरंगें शामिल की गई हैं।बारूदी सुरंग 'विभव' एक ''प्वाइंट-अटैक एंटी-टैंक'' युद्ध सामग्री है।

Vibhav Anti Tank: देश में ही निर्मित 600 स्व-निष्क्रिय टैंक विध्वंसक बारूदी सुरंगों को सेना में शामिल किया गया है। इन बारूदी सुरंगों को 'विभव' के नाम से जाना जाता है और इनका इस्तेमाल दुश्मन के सभी प्रकार के बख्तरबंद वाहनों को नष्ट करने के लिए किया जा सकता है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, टैंक विध्वंसक बारूदी सुरंग प्लास्टिक से बनी है, जो इसे अलग-अलग क्षेत्र की स्थितियों में भंडारण, हैंडलिंग और संचालन की आवश्यकताओं का सामना करने के लिए पर्याप्त क्षमता और स्थायित्व प्रदान करती है। इस रक्षा उपकरण का निर्माण करने वाली कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह ('विभव' टैंक विध्वंसक बारूदी सुरंग) पहले से ही उत्पादन के चरण में है। यह पूरा हो चुका है।

अब इसकी मांग है। इसे भारतीय सेना में शामिल कर लिया गया है। हाल ही में 600 टैंक विध्वंसक बारूदी सुरंगें शामिल की गई हैं। ’’ अधिकारियों ने बताया कि भारत में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ एक संयुक्त उद्यम में पूरी तरह से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित की गयी टैंक विध्वंसक बारूदी सुरंग 'विभव' एक ''प्वाइंट-अटैक एंटी-टैंक'' युद्ध सामग्री है।

अधिकारियों ने बताया कि 'विभव' के इस्तेमाल को सुरक्षित, लक्ष्यों के प्रति घातक और विश्वसनीय बनाने के लिए इसमें कई सुरक्षा तंत्र शामिल किए गए हैं। भारतीय सेना के लिए कल्याणी समूह द्वारा इस युद्ध सामग्री का उत्पादन किया जा रहा है। इसकी भंडारण अवधि 10 साल है और इसमें भंडारण की कोई विशेष आवश्यकता नहीं है।

टॅग्स :भारतीय सेनाचीनजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील