लाइव न्यूज़ :

हिंदू महासभा का ऐलान: 6 दिसंबर को मथुरा के शाही ईदगाह में करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ, कहा- पिछली बार रोक दिया लेकिन इस बार...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2022 07:41 IST

राज्यश्री चौधरी ने कहा, ''अब महासभा के माध्यम से हिन्दुओं में उम्मीद जगी है कि कम से कम हमारे ठाकुर जी को उसका जन्मस्थान तो मिले। सच तो यह है कि यह पूरा परिसर अंग्रेजों के जमाने में हमारे पूर्वजों, यानि हिन्दुओं ने नीलामी में खरीदा था। यहां दूसरे पक्ष का कुछ भी नहीं है। हम लोगों की आशाओं पर खरे उतरने के लिए हनुमान चालीसा पाठ कर रहे हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देहम पिछले वर्ष भी ऐसा करना चाहते थे मगर जिला प्रशासन ने अनुमति न देकर अड़ंगे लगाने का काम कियाः वीएचपीहम लोगों की आशाओं पर खरे उतरने के लिए हनुमान चालीसा पाठ कर रहे हैंः VHP राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी

मथुराः अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर ठाकुर केशव देव के दर्शन किए और मंदिर परिसर में मौजूद शाही ईदगाह में छह दिसंबर को हनुमान चालीसा पाठ किए जाने की घोषणा की। मंदिर परिसर से बाहर मुख्य द्वार पर पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने छह दिसम्बर को मंदिर परिसर में मौजूद शाही ईदगाह (उनके शब्दों में भगवान कृष्ण का वास्तविक जन्म स्थान) में हनुमान चालीसा पाठ किए जाने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा, ''हम अपने एलान पर अडिग हैं और हमने हिन्दू महासभा के तले अपनी सनातन सभ्यता का पुनरुद्धार करने का संकल्प लिया है। इसके बिना यह आजादी अधूरी है। हम तय समय पर हनुमान चालीसा पाठ कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वातावरण को पवित्र करेंगे और ऐसा कर हम हिन्दू समाज को भगवान कृष्ण का जन्म स्थल शुद्ध रूप में सौंपना चाहते हैं।''

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''हम पिछले वर्ष भी ऐसा करना चाहते थे मगर जिला प्रशासन ने अनुमति न देकर अड़ंगे लगाने का काम किया। इसीलिए हमने लड्डू गोपाल का जलाभिषेक स्थल मथुरा से बदलकर दिल्ली कर दिया और हमने यह काम तब दिल्ली के जंतर-मंतर पर किया।”

राज्यश्री चौधरी ने कहा, ''अब महासभा के माध्यम से हिन्दुओं में उम्मीद जगी है कि कम से कम हमारे ठाकुर जी को उसका जन्मस्थान तो मिले। सच तो यह है कि यह पूरा परिसर अंग्रेजों के जमाने में हमारे पूर्वजों, यानि हिन्दुओं ने नीलामी में खरीदा था। यहां दूसरे पक्ष का कुछ भी नहीं है। हम लोगों की आशाओं पर खरे उतरने के लिए हनुमान चालीसा पाठ कर रहे हैं।''

चौधरी मंदिर परिसर में तकरीबन डेढ़ घण्टे रहीं। उन्होंने ईदगाह के निकट जाकर छानबीन की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें ज्यादा निकट जाने से रोक दिया। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछली बार प्रशासन ने उन्हें रोक दिया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। इस सिलसिले में जिलाधिकारी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से उनका पक्ष जानने के लिए उनके सरकारी नंबरों पर प्रयास किया गया, पर उनसे सम्पर्क न हो सका। 

टॅग्स :वीएचपीमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है