लाइव न्यूज़ :

मांस में मिलावट की पहचान के लिए बरेली के पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान ने किट तैयार की

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:48 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 15 दिसंबर भोज्य मांस में निषिद्ध मांस की मिलावट की पहचान करने के लिए बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के पशुधन उत्पादन प्रौद्योगिकी विभाग ने ''खाद्य पशु प्रजाति पहचान किट '' (फूड एनिमल स्पीसीज आइडेंटिफिकेशन किट) तैयार की है।

आईवीआरआई के पशुधन उत्पादन विभाग के वैज्ञानिक डॉ राजीव रंजन कुमार ने मंगलवार को बताया कि डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड (डीएनए) की मदद से इस किट के जरिए सामान्य अनुमति प्राप्त मांस (बकरा, भेंड आदि) में बीफ (भैंस और गोवंश) और पोर्क (सूअर का मांस) की मिलावट का आसानी से पता लगाया जा सकेगा। संस्थान ने अपने 130 वें स्थापना दिवस (नौ दिसंबर) पर इस किट का उद्घाटन किया ।

कुमार ने बताया, ‘‘भारत में मवेशियों की करीब 40 नस्लें हैं। कई बार शिकायत आती है कि बाजार में बिकने वाले मांस में बीफ मिला दिया गया है। इसकी जांच के लिए अभी तक कोई स्वदेशी तकनीक नहीं थी, हम विदेशों से आने वाली किट पर निर्भर थे।’’

उन्होंने बताया कि संस्थान को करीब साढ़े तीन साल पहले यह परियोजना मिली थी। मुख्य अन्वेषक के रूप में उनके साथ विभाग की पूरी टीम ने इस तकनीक को तैयार करने में सहयोग किया। इस तकनीक का परीक्षण हैदराबाद सहित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) की अन्य शाखाओं में किया गया है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक किट की खास बात यह है कि 25 मिलीग्राम मांस के नमूने से डीएनए के जरिए आसानी से यह पता चल सकेगा कि मांस किस प्रजाति के पशु का है। इस किट को पेटेंट कराने की प्रकिया चल रही है।

आईवीआरआई के पूर्व निदेशक डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई किट नहीं थी जो एक साथ कई पशुओं के मांस की जांच कर सके, मसलन कई पशुओं का मांस मिला हुआ हो तो अब तक मौजूद किट सिर्फ यह बता सकती थी कि इसमें मिलावट है। जबकि आईवीआरआई की ईजाद किट बता सकेगी कि नमूने में कितना और कौन-कौन से पशुओं का मांस मिला हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण