लाइव न्यूज़ :

CM नीतीश का बड़ा ऐलान, वेटनरी डॉक्टरों को अब मेडिकल के डॉक्टरों के की तरह वेतन और अन्य मिलेंगी सुविधाएं

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2019 19:42 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पशु और मत्स्य संसाधन विभाग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. वहीं पर उन्होंने इसकी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल आदमी का इलाज करनेवाले को ही सुविधाएं मिलेंगी, ऐसा नहीं है. हमारे लिए पशुधन भी महत्वपूर्ण है. इसके लिए हमने फैसला ले लिया है. 

Open in App

बिहार में वेटनरी डॉक्टरों के लिए बडी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया है कि अब उन्हें भी मेडिकल के डॉक्टरों के जैसे वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में इसकी विधिवत घोषणा कर दी जाएगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पशु और मत्स्य संसाधन विभाग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. वहीं पर उन्होंने इसकी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल आदमी का इलाज करनेवाले को ही सुविधाएं मिलेंगी, ऐसा नहीं है. हमारे लिए पशुधन भी महत्वपूर्ण है. इसके लिए हमने फैसला ले लिया है. 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि अब वेटनरी के डॉक्टरों को भी वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी. मुख्यमंत्री के इस ऐलान पर पूरा ज्ञान भवन तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा. उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र की तर्ज पर पशु विज्ञान केंद्र खोले जायेंगे. इसके लिए राज्य सरकार पैसे की कमी नहीं होने देगी. 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. बताया जाता है कि संविदा पर कार्यरत चिकित्सकों के वेतन में करीब 15 हजार रुपये से ज्यादा की बढोतरी हो जायेगी. उन्होंने जीविका के जरिये पशुपालन, बकरी और मुर्गी पालन को बढावा दिये जाने की भी बात कही. साथ ही कहा कि राज्य के विकास में कृषि के साथ- साथ पशुपालन का भी योगदान है. उन्होंने कहा कृषि रोड मैप में शामिल विभागों को भी मास्टर प्लान बनाकर काम करने की सलाह दी. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है, जिसका लगातार विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वेटनरी की पढाई करनेवाले सभी छात्रों को छात्रवृति दी जा रही है. ये इसलिये किया गया है, ताकि वेटनरी की ओर छात्रों का झुकाव बढ़े. 

उन्होंने कहा कि यह देखने में आया था कि जिन छात्रों का अन्य जगहों पर एडमिशन नहीं होता था, वे वेटनरी में पढने लगते थे. वहीं, अगर अगले साल कहीं और एडमिशन मिल गया तो बीच में ही पढाई छोडकर चले जाते थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम साल तक छात्रों की संख्या काफी कम रह जाती थी. अब हमारी सरकार ने ऐसा प्रावधान किया है कि जो छात्र वेटनरी की पढाई करेंगे उन्हें अपने घर से पैसे लगाने की जरुरत नहीं होगी.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया