लाइव न्यूज़ :

101 वर्ष की आयु में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का निधन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 21, 2025 17:00 IST

वरिष्ठ माकपा नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देकई नेता सोमवार दोपहर उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे।माकपा के कई नेता सोमवार को मिलने अस्पताल पहुंचे थे। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 

नई दिल्लीः केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता अच्युतानंदन का 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अच्युतानंदन का सोमवार (21 जुलाई, 2025) को तिरुवनंतपुरम में आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 101 वर्ष के थे। माकपा ने इसकी जानकारी दी। हृदय गति रुकने के बाद एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अच्युतानंदन की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बनी हुई थी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कई नेता सोमवार को उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। पार्टी के कई नेता सोमवार दोपहर उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे।

भारत के सबसे सम्मानित कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का सोमवार को 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। माकपा के प्रदेश सचिव एम. वी. गोविंदन ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि लगभग एक महीने पहले हृदयाघात के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए वरिष्ठ नेता का आज निधन हो गया।

गोविंदन ने कहा कि अच्युतानंदन केरल के राजनीतिक इतिहास के एक प्रमुख व्यक्ति थे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के संस्थापक सदस्य अच्युतानंदन जीवन भर श्रमिकों के अधिकारों, भूमि सुधारों और सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे। उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह सात बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए, जिनमें से तीन बार वह नेता प्रतिपक्ष रहे।

 

टॅग्स :केरलसीपीआईएमपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतकेरल विधानसभा चुनावः 140 सीट और 110 का लक्ष्य?, जी सुधाकरन सहित 4 वरिष्ठ नेताओं ने की बगावत, लड़ रहे निर्दलीय?, सचिव एमवी गोविंदन ने कहा- तीसरी बार सत्ता में वापसी?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?