वेंकैया नायडू ने गुरु नानक देव की जयंती पर उन्हें याद किया

By भाषा | Published: November 30, 2020 12:38 PM2020-11-30T12:38:44+5:302020-11-30T12:38:44+5:30

Venkaiah Naidu remembered him on Guru Nanak Dev's birth anniversary | वेंकैया नायडू ने गुरु नानक देव की जयंती पर उन्हें याद किया

वेंकैया नायडू ने गुरु नानक देव की जयंती पर उन्हें याद किया

नयी दिल्ली, 30 नवम्बर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को गुरु नानक देव जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि सिख धर्म के संस्थापक अपने उदार जीवन के जरिए सत्य, करुणा और पवित्रता का प्रतीक बने रहे।

उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ उनकी शिक्षाओं में सार्वभौमिक अपील है और वे हमें हमेशा करुणा और विनम्रता के मार्ग पर चलने और जाति, पंथ या धर्म से परे सम्पूर्ण मानव जाति का सम्मान करने को प्रेरित करते हैं।’’

सिखों के पहले गुरु का जन्म ननकाना साहिब में 1469 में हुआ था। ननकाना साहिब अब पाकिस्तान में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Venkaiah Naidu remembered him on Guru Nanak Dev's birth anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे