लाइव न्यूज़ :

अमेठी: कांग्रेस दफ्तर के बाहर गाड़ियों में तोड़फोड़, पार्टी ने स्मृति ईरानी और बीजेपी पर लगाया आरोप, पुलिस की जांच जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2024 07:29 IST

अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़े कई वाहनों में रविवार रात कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रही है, वहीं कांग्रेस ने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा, जिसमें कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने अमेठी से मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है।2019 में अमेठी में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55,000 वोटों से हराया, जिससे इस सीट पर गांधी परिवार का दबदबा खत्म हो गया।लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी में मतदान होगा।

अमेठी: अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़े कई वाहनों में रविवार रात कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रही है, वहीं कांग्रेस ने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा, जिसमें कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान जहां स्थानीय लोगों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी रही।

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, "यूपी के अमेठी में स्मृति ईरानी और बीजेपी के कार्यकर्ता बुरी तरह डरे हुए हैं। सामने दिख रही हार से बौखलाए बीजेपी के गुंडे लाठी-डंडों से लैस होकर अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अमेठी के लोगों पर भी जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में कई लोग बुरी तरह घायल हैं।"

कांग्रेस ने आगे लिखा, "घटना के दौरान स्थानीय लोगों की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस पूरी घटना के दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनकर खड़ा रहा। ये घटना गवाह है कि अमेठी में बीजेपी बुरी तरह हारने वाली है।" कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जबकि बीजेपी कार्यकर्ता अपनी गुंडागर्दी करते रहे।

श्रीनेत ने ट्वीट कर लिखा, "अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई। पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भाजपाई गुंडागर्दी करते रहे। हवा का रुख बदल गया है, गाड़ियां तोड़ने से बात नहीं बनेगी भाजपाईयों!" सुप्रिया श्रीनेत की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेठी पुलिस ने कहा, ''गौरीगंज थाने पर प्राप्त शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।''

कांग्रेस ने अमेठी से मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है। 2019 में अमेठी में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55,000 वोटों से हराया, जिससे इस सीट पर गांधी परिवार का दबदबा खत्म हो गया। 

2014 में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सिर्फ 2 सीटें (रायबरेली और अमेठी) जीती थीं। पार्टी के अमेठी हारने के बाद 2019 में यह संख्या घटकर सिर्फ एक रह गई। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी में मतदान होगा।

टॅग्स :अमेठीलोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसस्मृति ईरानीराहुल गांधीBJPकिशोरी लाल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए