लाइव न्यूज़ :

वसुंधरा राजे ने बचाई थी अशोक गहलोत की सरकार! पूर्व सीएम ने दावे का किया खंडन, कहा- वो विधानसभा चुनाव हारने के डर से झूठ बोल रहे

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 8, 2023 07:33 IST

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता वसुंधरा राजे ने राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के दावों का खंडन किया।

Open in App
ठळक मुद्देवसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री 2023 के विधानसभा चुनाव हारने के डर से झूठ बोल रहे हैं।राजे ने कहा कि उनके झूठे आरोप दिखाते हैं कि वह राज्य कांग्रेस इकाई में विद्रोह से बौखला गए हैं।राजे ने कहा कि गहलोत ने जितना अपमान किया है, उतना कोई मेरा अपमान नहीं कर सकता।

धौलपुर (राजस्थान): राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता वसुंधरा राजे ने राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के दावों का खंडन करते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव हारने के डर से झूठ बोल रहे हैं और उनके झूठे आरोप दिखाते हैं कि वह राज्य कांग्रेस इकाई में विद्रोह से बौखला गए हैं। 

कांग्रेस के साथ प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो अन्य नेताओं को 2020 के संकट के दौरान अपनी सरकार को बचाने में मदद करने का श्रेय दिया, जब कांग्रेस के कुछ विधायकों ने विद्रोह किया और उनकी सरकार को गिराने की कोशिश की।

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने कहा, "मेरे खिलाफ गहलोत का बयान साजिश है। गहलोत ने जितना अपमान किया है, उतना कोई मेरा अपमान नहीं कर सकता। वह 2023 के विधानसभा चुनाव में हार के डर से झूठ बोल रहे हैं और अपनी ही पार्टी में बगावत से बौखलाए इस तरह के झूठे आरोप लगा चुके हैं।"

गौरतलब है कि गहलोत के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 अन्य कांग्रेस विधायकों ने जुलाई 2020 में उनके नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी। पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद महीने भर चला संकट समाप्त हुआ था। इसके बाद पायलट को उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। 

धौलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा था कि उन्होंने राज्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रमुख के रूप में भैरों सिंह शेखावत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को गिराने का समर्थन नहीं किया क्योंकि यह अनुचित था, वो ही बात कैलाश मेघवाल ने और वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि हमारे यहां कभी परंपरा नहीं रही है...इस प्रकार चुनी हुई सरकारो को पैसे के बल पर गिराने की।

गहलोत ने कहा था, "जब भैरोसिंह शेखावत थे मुख्यमंत्री उस वक्त उनकी पार्टी के लोग सरकार गिरा रहे थे.. मैं प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष था.. मेरे पास लोग आये.. उस वक्त भी पैसा बंटने लगा था...जैसे अभी बंटा...मैंने उन्हें कहा...भले आदमियों तुम्हारे नेता भैंरोंसिह शेखावत मुख्यमंत्री हैं...मैं प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष हूं। वो बीमार हैं इसलिये अमेरिका गए हुए है और तुम पीछे से षडयंत्र करके सरकार गिरा रहे हो। मैं तुम्हारा साथ नहीं दूंगा।"

टॅग्स :वसुंधरा राजेअशोक गहलोतराजस्थानBharatiya Janata Partyकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील