लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर पर वरुण गांधी ने कहा-'भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं, शिलान्यास सपने के सच होने जैसा'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2020 18:45 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में पांच अगस्त 2020 को राम मंदिर के निमार्ण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राम मंदिर को बनने में लगभग 3 साल का वक्त लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण गांधी ने कहा, हनुमानजी के भक्त के रूप में राम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास मेरे लिए सपने के साकार होने जैसा है। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि भारत एकमात्र देश है जो सीमा पर अपने सैनिकों की ताकत की बदौलत चीन से नजरें मिलाकर देख सका है

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि इतने साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होते देखना हनुमान जी के भक्त के तौर पर उनके लिए स्वप्न का साकार होने जैसा है। वरुण गांधी ने कहा, अगस्त 1947 में भारत का नियति से साक्षात्कार (ट्रिस्ट विद डेस्टिनी) हुआ था। अब भारत का पुनर्जागरण हुआ है और यह अपनी सभ्यताओं के साथ फिर संपर्क स्थापित कर रहा है। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के लिए भूमिपूजन अयोध्या में किया था। 

वरुण गांधी ने पीटीआई-भाषा एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए कहा कि अयोध्या विवाद का सफल समाधान भारत की शासन व्यवस्था, लोकतंत्र और न्यायपालिका के लिए ऐतिहासिक है, वहीं यह हमारे देश में विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच प्रशंसनीय एकजुटता भी प्रदर्शित करता है। 

वरुण गांधी ने कहा, हनुमानजी के भक्त के रूप में राम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास मेरे लिए सपने के साकार होने जैसा है। भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं हैं।

भारत-चीन तनाव को लेकर क्या बोले वरुण गांधी

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि भारत एकमात्र देश है जो सीमा पर अपने सैनिकों की ताकत की बदौलत चीन से नजरें मिलाकर देख सका है और चीन को अपने शक्तिशाली पड़ोसी को उकसाने की रणनीतिक भूल माननी पड़ेगी।

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच गतिरोध पर वरुण गांधी ने कहा कि चीन ने पिछले कुछ समय में अधिकतर सीमावर्ती क्षेत्रों में बहुत आक्रामकता दिखाई है और दक्षिण चीन सागर, सेंकाकू द्वीपसमूह, ताईवान और तिब्बत में तनाव है लेकिन भारत एकमात्र देश है जो अपने सीमा पर तैनात सैनिकों के माध्यम से चीन से नजरें मिला सका है।

वरुण गांधी ने कहा,  नीतिगत मामलों के कई टिप्पणीकार चीन की सशस्त्र ताकत को लेकर आशंकाएं जाहिर करते हैं, लेकिन अक्सर यह भुला दिया जाता है कि भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी और सर्वाधिक अनुभवी पहाड़ों पर लड़ सकने वाली सेना है।

गलवान घाटी में भारत के सैनिकों की शहादत का उल्लेख करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सशस्त्र बल चीन को भारत को उकसाने की रणनीतिक भूल को मनवा लेंगे। वरुण ने कहा कि चीन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और वह एक साझेदार के रूप में भारत जैसी आर्थिक महाशक्ति को खो देगा, वहीं मोदी सरकार का रक्षा बलों को सशक्त बनाने पर जोर तथा पूरी रणनीतिक भावमुद्रा में बदलाव हमें दीर्घकालिक रूप में सक्षम बनाएगा। 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :वरुण गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राम मंदिरअयोध्याचीन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया