लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से जंग में विभिन्न संगठन भी आए आगे, खाद्य सामग्री, मास्क करवा रहे हैं उपलब्ध!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 27, 2020 17:31 IST

जयपुर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत गुरूवार से शाम भोजन के 200 पैकेट का वितरण कार्य महासभा मुख्यालय श्री भगवान परशुराम परिसर से प्रारम्भ किया गया.

Open in App
ठळक मुद्दे देशभर से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार फैडरेशन प्रतिनिधि लोगों को जागरूक बनाने के साथ-साथ अपनी क्षमतानुसार सहयोग प्रदान कर रहे हैं.पूरे प्रदेश में अपनी ओर से आर्थिक, खाद्यान्न, भोजन आदि सहयोग व्यवस्था करने में जुटे हैं.

कोरोना के असर वाले राज्यों में राजस्थान भी प्रमुख है, लेकिन जहां प्रदेश सरकार इसे लेकर सतर्क और सक्रिय है, वहीं कई संगठन भी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आगे आए हैं.

ये संगठन न केवल लोगों को खाद्य सामग्री, मास्क जैसी जरूरी सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं, बल्कि सरकार के कोरोना राहत कोष को बढ़ाने के लिए भी सक्रिय हैं.

आॅल इण्डिया ब्राह्मण फैडरेशन से सम्बद्ध विभिन्न राज्य संगठन, राजस्थान ब्राह्मण महासभा और इनसे जुड़ी जिला इकाइयों द्वारा देश में कोरोना संक्रमण प्रभाव से सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान तथा पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को सहयोग का कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियाें की अपील तथा सामाजिक दायित्व निर्वहन की स्वप्रेरणा से किया जा रहा है.

जयपुर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत गुरूवार से शाम भोजन के 200 पैकेट का वितरण कार्य महासभा मुख्यालय श्री भगवान परशुराम परिसर से प्रारम्भ किया गया.

इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा स्थापित राहत कोष के लिए सहयोग राशि जमा कर, अध्यक्ष पण्डित भंवरलाल शर्मा के नेतृत्व में सौपने की तैयारी भी की जा रही है. राहत कोष अभियान के लिये महासभा सभाध्यक्ष सुभाष पराशर ने ग्यारह हजार रूपये भेंट कर इस कार्यक्रम को प्रारम्भ किया. महासभा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री सुरेशचन्द्र जोशी एवं युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील पर महासभा के प्रतिनिधि पूरे प्रदेश में अपनी ओर से आर्थिक, खाद्यान्न, भोजन आदि सहयोग व्यवस्था करने में जुटे हैं.

फैडरेशन के राष्ट्रीय सचिव अश्विनी तिवारी ने बताया कि देशभर से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार फैडरेशन प्रतिनिधि लोगों को जागरूक बनाने के साथ-साथ अपनी क्षमतानुसार सहयोग प्रदान कर रहे हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया