लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: राहुल गांधी-प्रियंका गांधी ने रविदास मंदिर के लंगर में अपने हाथों से लोगों को परोसा भोजन, वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: February 16, 2022 14:38 IST

UP Election: संत रविदास के जयंती पर प्रियंका गांधी ने कहा, ''मैं हर साल यहां आती हूं। इस साल और भी अच्छा लगा, क्योंकि मेरे साथ भैया भी आए हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देसंत रविदास के जयंती पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लोगों को लंगर खिलाते देखा गया है।इस मौके पर पीएम मोदी ने भी करोल बाग में स्थित श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर में माथा टेका है।राहुल गांधी वीडियो में लोगों को लंगर परोसते दिखाए दे रहे हैं।

UP Election 2022: यूपी में चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां खूब जोरो शोर से प्रचार कर रही है। ऐसे में बुधवार को रविदास के जयंती (Ravidas Jayanti) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को वाराणसी में देखा गया है। इस मौके पर दोनों को काशी के क्षीर गोवर्धन में स्थित रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया और फिर बाद में वहां लंगर भी खाया है। कांग्रेस नेता का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लोगों को लंगर खिलाते हुए भी देखा गया है। 

राहुल गांधी ने ऐसे परोसा लंगर

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे पहले राहुल गांधी लोगों को लंगर परोस रहे है और उनके ठीक पीछे प्रियंका गांधी भी महिलाओं की थाली में लंगर सर्व कर रही है। इसके बाद दोनों भाई बहन ने लोगों के साथ बैठकर लंगर भी खाया है। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा, ''मैं हर साल यहां आती हूं। इस साल और भी अच्छा लगा। क्योंकि मेरे साथ भैया भी आए हैं। हम यहां श्रद्धा के लिए आए हैं। सभी को शुभकामनाएं...!'' 

राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कही यह बात

संत रविदास को नमन करते राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है और कहा, 'जाति-जाति में जाति हैं जो केतन के पात, रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात।' आपको बता दें कि इससे पहले राहुल ने एकता और भाईचारे का संदेश देने वाले संत गुरु रविदास जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाए दी थी। 

पीएम मोदी के साथ कई और नेताओं ने भी संत रविदास को किया नमन

पीएम मोदी ने करोल बाग स्थित श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुंचे और वहां पर माथा टेका था। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस मौके पर संत रविदास को नमन किया है। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसप्रियंका गांधीवाराणसीयोगी आदित्यनाथपंजाबCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील