लाइव न्यूज़ :

वाराणसी: PM मोदी को रिक्शा चालक ने बेटी की शादी के लिए भेजा आमंत्रण, जानें फिर क्या हुआ

By अनुराग आनंद | Updated: February 16, 2020 09:05 IST

रिक्शा चालक का कहना है कि हमने अपनी बेटी की शादी में पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया था और 8 फरवरी को हमें उनसे एक पत्र मिला। पीएम 16 फरवरी को यहां आ रहे हैं। इसके साथ ही मंगल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से मिलना चाहता है और उनके साथ अपनी समस्याओं को साझा करना चाहता है। 

Open in App
ठळक मुद्देमंगल केवट ने कहा कि नरेंद्र मोदी का पत्र पाकर हम बहुत खुश हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को वाराणसी पहुंच रहे हैं।

वाराणसी के रिक्शा चालक मंगल केवट ने अपनी बेटी की शादी के लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण भेजा था। इस आमंत्रण पत्र के जवाब में 8 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई पत्र भेजा है। इस पत्र में पीएम ने मंगल केवट को लिखा कि आपको आपकी बेटी की शादी के लिए ढेरों बधाई। 

रिक्शा चालक का कहना है कि हमने अपनी बेटी की शादी में पीएम को आमंत्रित किया था और 8 फरवरी को हमें उनसे एक पत्र मिला। पीएम 16 फरवरी को यहां आ रहे हैं। इसके साथ ही मंगल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से मिलना चाहता है और उनके साथ अपनी समस्याओं को साझा करना चाहता है। 

इसके साथ ही मंगल ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। उनके शुभकामना पत्र को लेकर हमारे पूरे परिवार और रिश्तेदारों में खासा उत्साह है। सभी उनके शुभकामना पत्र को देखकर उत्साहित हो रहे हैं। मैं अपनी बेटी की शादी में आए मेहमानों को भी पीएम मोदी की ओर से भेजे गए इस पत्र को दिखा रहा हूं।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, रिक्शा चालक मंगल केवट गंगा नदी के काफी बड़े भक्त हैं और अपनी कमाई का एक हिस्सा में गंगा नदी के पूजा पाठ और उसकी सफाई में भी खर्च करते हैं। इसके अलावा वे स्वप्रेरणा से बनारस शहर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्नान कराने का काम करते हैं।

वे स्वच्छ भारत अभियान में भी काफी सक्रिय भागीदारी करते हैं। वे बनारस के राजघाट क्षेत्र में रहते हैं। सदस्यता अभियान के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें भाजपा का सदस्य बनाया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो