लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइन डे के दिन पति ने बीमार पत्नी को गिफ्ट किया एक किडनी, बोले- 'इसे मेरा प्यार समझें या मेरा कर्तव्य'

By अनुराग आनंद | Updated: February 14, 2021 11:04 IST

महिला रिताबेन पटेल पिछले तीन सालों से ऑटोइम्यून किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। अब वैलेंनटाइन डे के दिन महिला के पति ने अपनी पत्नी को अनमोल गिफ्ट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को बाकी बचे जीवन भर अब सप्ताह में तीन बार डायलिसिस कराने को कहा गया है।अपनी पत्नी को इतने दर्द में देखने के बाद पति से रहा नहीं गया और उसने पत्नी को एक किडनी देने का फैसला किया है।

अहमदाबाद: 14 फरवरी को देश और दुनिया में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। आज प्रेमी व प्रमिका एक दूसरे को उपहार, मिठाई इत्यादि गिफ्ट कर जताने का प्रयास करते हैं कि उनके दिल व दिमाग में अपने प्रेम या पार्टनर के लिए कितना स्नेह है।

विनोदभाई पटेल नाम के एक व्यक्ति ने इस खूबसूरत मौके को अपने जीवन भर के लिए यादगार बनाने के उद्धेश्य से अपनी पत्नी व पार्टनर को एक अनमोल गिफ्ट करने का फैसला किया है।

दरअसल, शख्स ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी बीमार पत्नी व प्रेमिका को अपना एक किडनी गिफ्ट के तौर पर देने का फैसला किया है ताकि वह कुछ वक्त और अपने पति के साथ जीवन जी सके।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पिछले तीन सालों से शख्स की पत्नी रिताबेन पटेल ऑटोइम्यून किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। एक महीने पहले ही महिला का डायलिसिस किया गया था।

इसके बाद दोनों में से किसी किडनी के सही से काम नहीं करने पर डॉक्टर ने महिला को बाकी बचे जीवन भर अब सप्ताह में तीन बार डायलिसिस कराने के लिए कहा है। अपनी पत्नी को इतने दर्द में देखने के बाद पति से रहा नहीं गया और उसने अपनी पत्नी को बचाने के लिए अपना एक किडनी दान करने का फैसला किया है।

महिला के पति बोले- पत्नी जीवन के सभी परिस्थितियों में मेरे साथ खड़ी रही, अब मेरी बारी-

मीडिया से बात करते हुए पटेल ने कहा कि शादी के बाद से अबतक मेरी पत्नी जीवन के सभी परिस्थितियों में मेरे साथ खड़ी रही। फिर, इस समस्या से मैं उसे अकेले कैसे लड़ने दे सकता था? इसलिए, मैंने उसे अपना एक किडनी दान करने का फैसला किया है।

इसके आगे पति ने कहा कि इसे मेरा प्यार या कर्तव्य समझें। उन्होंने पत्नी के बारे में कहा कि वह मेरे परिवार की सबसे प्यारी और सबों को देखभाल करने वाली सदस्य है। 

शहर के एक निजी अस्पताल में की गई सर्जरी, आज दंपति की 23वीं शादी की सालगिरह भी-

इंटरनेट पर यह खबर वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्विटर पर इस बात का जिक्र किया कि वे पति व पत्नी के प्यार के इस किस्से को सुनने के बाद क्या महसूस कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे 'सच्चे प्यार' का सही उदाहरण बताया। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि यह एक सच्चे वेलेंटाइन है।

एक अन्य यूजर्स ने कहा, "वैलेंटाइन डे पर महान बलिदान। अपनी पत्नी को उपहार। आपको सलाम।" कई अन्य लोगों ने महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दरअसल, इस जोड़े ने साबित कर दिया है कि प्यार का मतलब केवल मंहगे उपहारों से किसी को खुश करना नहीं है। 

टॅग्स :वैलेंटाइन डेअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटT20 World Cup 2026 final: अहमदाबाद में आज ट्रैफिक अलर्ट, भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले को लेकर खास इंतजाम, पढ़ें एडवाइजरी

क्रिकेटIND vs NZ T20 WC26 Final: फैंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बताया 'पनौती', T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शिफ्ट करने की मांग की

क्रिकेटT20 World Cup 2026 Final: क्रिकेट फैन्स के लिए रेलवे का तोहफा, दिल्ली से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा; जानें किराया

क्रिकेटIND vs NZ T20 WC26 Final: पश्चिमी रेलवे ने इस वीकेंड मुंबई से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की, चेक करें टाइमिंग

ज़रा हटकेखरगोन के विजय की आखिरी सांस बनी कई जिंदगियों की उम्मीद: रात के दो ग्रीन कॉरिडोर से इंदौर-अहमदाबाद पहुंचे अंग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया