लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी मस्जिद में विवादित जगह पर ही होगा वजू, सुप्रीम कोर्ट ने एसजी तुषार मेहता से लिया लिखित आश्वासन

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 21, 2023 20:45 IST

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के दौरान जिस जगह से कथित शिवलिंग मिला था उसे सील कर दिया गया था। इसी जगह पर पहले एक छोटा तालाब था जिसके पानी से नमाजी वजू करते थे। जगह सील होने के बाद वजू के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देज्ञानवापी में विवादित जगह पर ही होगा ईद के दिन वजूमुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने की सुनवाईवजू के लिए 6 बड़े टब मस्जिद परिसर के भीतर विवादित जगह पर रखवाने को कहा

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने ज्ञानवापी मस्जिद की प्रबंधन समिति अंजुमन इंतेजामिया द्वारा दायर याचिका का 21 अप्रैल को निस्तारण किया।  अंजुमन इंतेजामिया द्वारा दायर याचिका मे मस्जिद परिसर के अंदर ही  'वजू' करने की अनुमति देने की मांग की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने रिकॉर्ड में लिया। 

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को इस बात लिखित आश्वासन दिया कि  वजू के लिए पानी का पर्याप्त इंतजाम करा दिया जाएगा। बनारस के प्रशासन को इस बारे में सारी हिदायतें जारी कर दी गई हैं। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि जू के लिए बड़े टब मस्जिद परिसर के भीतर विवादित जगह पर रखवाए जाएं। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा ने जोर देकर कहा कि टब ही होने चाहिए, बाल्टियां नहीं। इस बात का ध्यान रखा जाए। जवाब में तुषार मेहता ने बताया कि छह टबों का इंतजाम करा दिया गया है। 

सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच ने सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता से ये भी पूछा कि  मस्जिद के अंदर बाकी सुविधाएं कैसे बेहतर हो सकती हैं। सीजेआई चंद्रचूड़ ने भी मेहता को हिदायत देकर कहा कि ये ध्यान रखा जाए कि ईद के दिन मस्जिद में नमाज के लिए आने वाले लोगों को असुविधा न हो।

दरअसल ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के दौरान जिस जगह से कथित शिवलिंग मिला था उसे सील कर दिया गया था। इसी जगह पर पहले एक छोटा तालाब था जिसके पानी से नमाजी वजू करते थे। जगह सील होने के बाद वजू के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। नमाजियों को हो रही दिक्कत के कारण ज्ञानवापी मस्जिद की प्रबंधन समिति अंजुमन इंतेजामिया द्वारा सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर की गई थी।

तुषार मेहता ने बेंच को बताया कि नमाज के लिए आने वाले लोगों के लिए मस्जिद से 70 मीटर दूर इंतजाम करा दिया गया है। सीजेआई का सवाल था कि शुक्रवार और ईद के लिए मस्जिद के भीतर ऐसे इंतजाम क्यों नहीं कराए जा सकते तो मेहता ने कहा कि अगर भीतर बाथरूम बनाए जाते तो नमाजियों को  शिवलिंग वाली जगह से होकर जाना पड़ता। ये फिलहाल ठीक नहीं लगता। बता दें कि कथित शिवलिंग बनाम फव्वारे का मामला अब भी अदालत में चल रहा है।

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदवाराणसीसुप्रीम कोर्टDY Chandrachudईद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील