लाइव न्यूज़ :

इमरजेंसी में वाजपेयी, चरण सिंह और जेपी को जेल में बंद किया, करीम लाला को खुला छोड़ दियाः स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: January 18, 2020 20:51 IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नागरिकता संशोधन कानून के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने परिवार के एक सदस्य को प्रधानमंत्री बनाने के लिए धर्म के नाम पर देश का बंटवारा कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देईरानी ने कहा कि अंग्रेजों ने हिंदुस्तान को खत्म करने के लिए धर्म के नाम पर देश का विभाजन कर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान ने इस समझौते को बखूबी निभाया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को यहां कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश का विभाजन देशहित में नहीं, बल्कि परिवारवाद में किया था।

वाराणसी में स्मृति ईरानी ने कहा कि ये वो कांग्रेस पार्टी है जिन्होंने इमरजेंसी में अटल बिहारी वाजपेयी को कारावास में बंद किया, चौधरी चरण सिंह को कारावास में बंद किया, जे. पी. को कारावास में बंद किया और मुंबई में स्मग्लर करीम लाला को खुला छोड़ दिया।

उन्होंने यहां संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नागरिकता संशोधन कानून के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने परिवार के एक सदस्य को प्रधानमंत्री बनाने के लिए धर्म के नाम पर देश का बंटवारा कर दिया।

ईरानी ने कहा कि अंग्रेजों ने हिंदुस्तान को खत्म करने के लिए धर्म के नाम पर देश का विभाजन कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उस समय देश का विभाजन आखिर क्यों स्वीकार किया इस प्रश्न का जवाब कांग्रेस के पास आज भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि 1950 में नेहरू-लियाकत समझौता हुआ जिसमें अपने अपने देश में रहने वाले अल्पसंख्यकों को संरक्षण देने की बात तय हुई। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान ने इस समझौते को बखूबी निभाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विभाजन के बाद भारत में नौ प्रतिशत अल्पसंख्यक थे जो 2012 में 14 प्रतिशत से ज्यादा हो गए।

उन्होंने कहा कि वहीं पाकिस्तान में उस समय 23 प्रतिशत अल्पसंख्यक थे जो घट कर तीन प्रतिशत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक बेटियों को घर से उठाया गया, जबरन धर्म परिवर्तन किया गया, इस पर कांग्रेस चुप्पी साधे रही।

ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी पाकिस्तान में ईसाइयों के मरने पर नहीं रोईं पर बाटला हाउस में आतंकवादी के मरने पर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि बापू ने कहा था कि यदि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो तो हिंदुस्तान उनका कल्याण करे।

ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता कानून ला कर बापू के सपनों को साकार किया है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी 10 पीढ़ी बाद भी हिंदूवादी विचारक वी डी सावरकर के साहस का मुकाबला नहीं कर सकते। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नागरिकता संशोधन कानूनकांग्रेसअटल बिहारी वाजपेयीनरेंद्र मोदीअमित शाहवाराणसीस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह