नहीं रहे वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी अमीरचंद, J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया शोक

By सुरेश एस डुग्गर | Published: May 21, 2022 05:09 PM2022-05-21T17:09:10+5:302022-05-21T17:13:13+5:30

वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी अमीरचंद नहीं रहे। आज शनिवार सुबह करीब आठ बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

Vaishno Devi's chief priest Amirchand is no more died of heart attack | नहीं रहे वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी अमीरचंद, J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया शोक

नहीं रहे वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी अमीरचंद, J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया शोक

Highlightsसुबह पूजा अर्चना करते समय अचानक से उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिजनों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नारायण अस्पताल पहुंचाया। 

जम्मू: वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी अमीरचंद नहीं रहे। आज शनिवार सुबह करीब आठ बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक अमीरचंद पुजारी अपनी दिनचर्या के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे उठे और सुबह पूजा अर्चना करते समय अचानक से उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिजनों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नारायण अस्पताल पहुंचाया। 

जांच करने के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी माता वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में लिखा कि माता वैष्णो देवी जी के प्रमुख पुजारी श्री अमीरचंद जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शोकाकुल परिवार व उनके अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। ईश्वर से प्रार्थना है कि पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Web Title: Vaishno Devi's chief priest Amirchand is no more died of heart attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे