लाइव न्यूज़ :

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हो सकता है आतंकी हमला, संदिग्धों की सूचना पर सर्च ऑपरेशन जारी

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 17, 2019 06:24 IST

वैष्णो देवी की यात्रा पर कुछ संदिग्धों के देखे जाने से आतंकी हमला होने की आशंका जताई जा रही है. पिछले कई दिनों से तलाशी अभियान में जुटे अधिकारी भी यह मान रहे हैं कि चुनावों के दौरान हमले हो सकते हैं,

Open in App

वैष्णो देवी की यात्रा पर कुछ संदिग्धों के देखे जाने से आतंकी हमला होने की आशंका जताई जा रही है. पिछले कई दिनों से तलाशी अभियान में जुटे अधिकारी भी यह मान रहे हैं कि चुनावों के दौरान हमले हो सकते हैं,क्योंकि वे संदिग्ध अभी तक नहीं मिले हैं, जो यात्रा मार्ग में देखे गए थे.

इसलिए यात्रा मार्ग को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को दो से तीन संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिली है. हालांकि, इसमें संदिग्धों की मौजूदगी कहां है, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने सांझी छत्त के आस-पास के क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया. तलाशी अभियान में पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के अधिकारी और जवान शामिल हैं.

ऐहतियातन शाम को भैरो घाटी तथा यात्रा के प्राचीन मार्ग को भक्तों के लिए बंद कर दिया गया. हालांकि, नए मार्ग से यात्रा सामान्य रूप से जारी रही. सर्च ऑपरेशन आज भी चलता रहा. इस बारे में पुलिस और श्राइन बोर्ड प्रशासन की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि नवरात्र शुरू होने से दो दिन पहले भी धर्मनगरी के आसपास संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना पर एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था,लेकिन इसमें कुछ भी हाथ नहीं लगा था.

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठजय माता की: पहले घर की माता की जय करो 

कारोबारवैष्णो देवी रोपवे के खिलाफ एक और बंद कामयाब रहा, आखिर क्यों हो रहा प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टमाता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भगृह, पवित्र गुफा, प्राचीन गुफा, अटका आरती स्थल व चरणामृत स्थल की वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर किया शेयर

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी मंदिर की गुफा भक्तों के लिए फिर से खोली गई, अब भक्त कर सकेंगे दर्शन

भारतवैष्णो देवी मेडिकल कालेज में प्रवेश का मुद्दा सरकार ने सुलझाया?, एमबीबीएस कोर्स चलाने की अनुमति वापस

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए