लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के डाकघर में जमा राशि के गबन के संबंध में वैष्णव ने रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: August 21, 2021 16:55 IST

Open in App

केन्द्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि उन्होंने ओडिशा के मलकानगिरी जिले के एक डाकघर में जमा करीब 93 लाख रुपये के कथित गबन के संबंध में डाक विभाग से रिपोर्ट मांगी है।उन्होंने अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।मंत्री ने कोरापुट जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से इतर पत्रकारों से कहा, “मैंने आज अधिकारियों से बात की है। डाकघर के उन कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो कथित रूप से जमाकर्ताओं के पैसे की हेराफेरी में शामिल हैं।''एक अधिकारी ने कहा कि कथित धोखाधड़ी अगस्त 2019 और दिसंबर 2020 के बीच लचीपेटा उप डाकघर में हुई।जमाकर्ताओं के एक समूह ने वैष्णव को प्रतिवेदन दिया था, जिसके बाद उन्होंने डाक विभाग से रिपोर्ट मांगी है। सीबीआई ने डाक विभाग के एक अधिकारी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।केंद्रीय एजेंसी ने मुख्य आरोपी के घर पर भी छापा मारा था और कुछ दस्तावेज जब्त किए थे।अधिकारी ने कहा कि संचार मंत्रालय के तहत आने वाले डाक विभाग को पिछले साल 31 दिसंबर को लचीपेटा उप डाकघर के वार्षिक निरीक्षण के दौरान धोखाधड़ी के बारे में पता चला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस