लाइव न्यूज़ :

वैशालीः शुक्रवार रात बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, 2 गाड़ियों को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 सुरक्षाकर्मी घायल, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2025 13:48 IST

अधिकारी ने बताया कि ट्रक से उस गाड़ी को टक्कर नहीं लगी जिसमें राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता बाल-बाल बच गए, लेकिन तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पटना-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाय पीने के लिए रुका था। दुर्घटना उस समय हुई जब हमलोग मधेपुरा से पटना लौट रहे थे।

वैशालीः बिहार के वैशाली जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के काफिले की दो गाड़ियों को शुक्रवार देर रात को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में राजद नेता बाल-बाल बच गए लेकिन तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रक से उस गाड़ी को टक्कर नहीं लगी जिसमें राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यादव सवार थे। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है जब यादव का काफिला गोरौल के पास पटना-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाय पीने के लिए रुका था।

 

अधिकारी ने बताया कि वे मधेपुरा से पटना लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस अधि)zकारी ने कहा, ‘‘यादव को किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए और उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यादव भी अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मियों का हालचाल जाना।’’

अस्पताल में यादव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘दुर्घटना उस समय हुई जब हम मधेपुरा से पटना लौट रहे थे। हम गोरौल के पास चाय पीने के लिए रुके थे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने मेरे काफिले की दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मैंने जिला पुलिस और प्रशासन को तुरंत सूचित किया। दुर्घटना मेरे वाहन से सिर्फ पांच फुट की दूरी पर हुई।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है। यादव ने कहा, ‘‘यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।’’ वैशाली के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘काफिले में शामिल दो सुरक्षाकर्मी और जिला पुलिस का एक जवान घायल हो गए।

घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों में से दो को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है और एक का इलाज हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल सुरक्षाकर्मी ‘‘अब खतरे से बाहर हैं।’’ उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीसड़क दुर्घटनापटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया