लाइव न्यूज़ :

एक सितंबर से कक्षाएं शुरू होने के बाद भी स्कूलों में टीकाकरण, राशन वितरण जारी रहेगा: केजरीवाल

By भाषा | Updated: August 28, 2021 15:56 IST

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में स्थापित टीकाकरण और राशन वितरण केंद्र एक सितंबर से नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होने के बाद भी चालू रहेंगे। महानगर में कोविड-19 की स्थिति में सुधार के बाद, दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि नौवीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान एक सितंबर से फिर से खुलेंगे। इस विषय पर एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा, "स्कूलों में कई कक्षाएं हैं और जगह की कोई कमी नहीं है। जिन स्कूलों में टीकाकरण और राशन वितरण चल रहा है वहां यह जारी रहेगा।" उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, "चूंकि पहले चरण में केवल चार कक्षाओं के छात्रों को बुलाया जा रहा है, इसलिए जगह कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। टीकाकरण क्षेत्र को छात्रों की कक्षाओं से अलग रखा जाएगा।" महामारी की संभावित तीसरी लहर की चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर, मुख्यमंत्री ने कहा, "आज दिल्ली में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है। पहले, माता-पिता भी अनिच्छुक थे, लेकिन अब माता-पिता भी चाहते हैं कि उनके बच्चे स्कूल जाएं और कक्षा में पढ़ाई करें।" उन्होंने कहा, "हम धीरे-धीरे स्कूलों को फिर से खोलेंगे। अगर उन्हें फिर से बंद करने की जरूरत पड़ी, तो हम देखेंगे।" स्कूलों को फिर से खोलने के सरकार के फैसले के बाद, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दोहराया कि किसी भी छात्र को कक्षाओं में प्रत्यक्ष भाग लेने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम जल्द ही स्कूल फिर से खोलने के लिए विस्तृत एसओपी और दिशानिर्देश जारी करेंगे। किसी भी छात्र को ऑफलाइन या प्रत्यक्ष कक्षाओं में भाग लेने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा, उनके पास ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने का विकल्प होगा।" अधिकांश स्कूलों ने फिर से खोलने के निर्णय का स्वागत किया है, हालांकि अभिभावकों के बीच अभी कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को लेकर थोड़ी चिंता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप