लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण में हो सकती है देरी: येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 21:04 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण में देरी होगी क्योंकि टीके की अभी तक आपूर्ति नहीं हुई है।

वह एक मई से 18 साल से ऊपर के लोगों के टीकाकरण को लेकर केंद्र के निर्देश पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने एक समारोह इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि टीके की आपूर्ति अभी तक नहीं की गई है। टीके एक बार आने के बाद हम लोगों का टीकाकरण करेंगे।’’

उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया कि यह सरकार की ओर से विफलता है कि उसने टीके पहले से प्राप्त नहीं किय।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘विफलता का सवाल कहां उठता है? हमने सोचा था कि हम टीके (समय पर) प्राप्त कर लेंगे लेकिन आपूर्ति में देरी हो रही है।’’

टीकों की आपूर्ति में देरी पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र हमारी कई तरीकों से मदद कर रहा है। अन्य देश भी भारत की मदद कर रहे हैं।’’

इससे पहले दिन में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू नहीं होगा।

मंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कल से 18 साल से 45 साल तक के लोगों का टीकाकरण शुरू करना हमारे लिए संभव नहीं है। कृपया इसे अन्यथा न लें। जैसे ही हमें आधिकारिक जानकारी मिलेगी, हम आपको बता देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पुणे में सीरम इंस्टटीट्यूट को टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक का ऑर्डर दिया है लेकिन आधिकारिक समाचार यही है कि वे पूर्वनिर्धारित समय के हिसाब से कल तक हमें टीका देने को तैयार नहीं हैं।’’

उन्होंने टीकाकरण के लिए को-विन पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले लोगों से एक मई को टीकाकरण केंद्र जाने से बचने का अनुरोध किया।

मंत्री ने कहा कि सरकार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से टीकों की आपूर्ति के बारे में पुष्टि होने पर टीका लेने के पात्र लोगों को सूचित करेगी।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम पहले ही टीका निर्माता कंपनी पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोविशील्ड टीकों की एक करोड़ खुराक खरीदने के लिए 400 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं।’’

मंत्री के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट के पास एक महीने में पांच से छह करोड़ टीके की खुराक के उत्पादन की क्षमता है जबकि हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक एक से डेढ़ करोड़ टीके की खुराक का उत्पादन कर सकती है।

रूस के स्पुतनिक ने डॉ रेड्डीज लेबोरेटरी को टीका निर्माण का लाइसेंस दिया है लेकिन उन्होंने सरकार को आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया है कि वे इसकी आपूर्ति कब करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं