लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण उपलब्धि ‘नए भारत’, स्वास्थ्यकर्मियों, भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत : रेड्डी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 13:38 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 अक्टूबर केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 100 करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने की उपलब्धि के बारे में बृहस्पतिवार को कहा कि यह कोरोना योद्धाओं, ‘नए भारत’ और सहयोगात्मक संघवाद की भावना की जीत है।

केन्द्रीय पयर्टन मंत्री रेड्डी ने एक सम्मेलन में कहा कि पर्यटन को बहाल करने के लिए, विश्वास जगाने वाला कोविड-19 रोधी टीकाकरण से अधिक कारगर कोई और तरीका नहीं हो सकता।

मंत्री ने कोविड महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान में यह उपलब्धि हासिल करने पर देश के प्रत्येक नागरिक को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने वैज्ञानिकों की, स्वास्थ्यकर्मियों की जीत देखी और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना देखी। यह ‘नए भारत’ और ‘टीम इंडिया’ की जीत है, यह सहयोगात्मक संघवाद और हमारे कोरोना योद्धाओं की जीत है।’’

रेड्डी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में कोविड-19 रोधी टीकाकरण और पर्यटन साथ-साथ ही चलेंगे, टीकाकरण के बिना पर्यटन आगे नहीं बढ़ पाएगा और पर्यटक नहीं आएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें चुनौतीपूर्ण समय का इस्तेमाल, पर्यटन क्षेत्र के बारे में पुनर्विचार करने, उसे पुनर्जीवित करने और नए सिरे से इस पर काम करने के अवसर के रूप में करना चाहिए।’’

भारत के दक्षिणी राज्यों के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन बृहस्पतिवार से बेंगलुरु में आरंभ हुआ। इसका उद्देश्य क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र द्वारा शुरू की गई पहलों और परियोजनाओं के बारे में सभी पक्षकारों को जानकारी देना है।

तीन महीने पहले ही तेलंगाना के वारंगल स्थित पालमपेट में रामप्पा मंदिर को यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल का तमगा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी